Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIVE कैमरे के सामने टॉपलेस हुईं पूनम पांडे, टी-शर्ट उतार पूरा किया अपना वादा

मुंबई, 05 अप्रैल: एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर दिखाया जा रहा कंगना रनौत का कैप्टिव रियलिटी शो 'लॉक अप' लगातार विवादों का केंद्र रहा है। इस शो में सबसे अधिक चर्चा पूनम पांडे की हो रही है। जेल के अंदर बंद सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक पूनम पांडे अपने चौंकाने वाले बयानों और बोल्ड व्यवहार से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वोट के लिए फैंस से टॉपलेस होने का वादा करने वाली पूनम पांडे ने अपना वादा निभाया है।

चार्ज शीट में आने पर पूनम ने किया था ये वादा

चार्ज शीट में आने पर पूनम ने किया था ये वादा

बीते हफ्ते पूनम का नाम चार्टशीट में आया था, जिसके बाद उन्होंने दर्शकों से वादा किया था कि अगर वो उन्हें ज्यादा वोट देकर बचा लेते हैं, तो वो कैमरे के सामने अपनी टी शर्ट उतार देंगी। पूनम के इस बयान के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। जिसके बाद उन्हें इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट मिले। दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद पूनम भी अपना वादा पूरा करने में पीछे नहीं रहीं।

LIVE कैमरे के सामने उतारे कपड़े

LIVE कैमरे के सामने उतारे कपड़े

अपना वादा निभाते हुए लाइव कैमरे के सामने पूनम पांडे टॉपलेस हो गईं। अपने वादे को निभाते हुए शो के दौरान पूनम पांडे ने अपनी सफेद टीशर्ट उतारी और फिर झट से दोबारा पहन भी ली। अपने इस हरकत को लेकर पूनम पांडे ने कहा कि, 'वह इस शो के रूल्स को तोड़ना नहीं चाहती हैं। बस वह अपना वादा निभाने के लिए ऐसा कर रही हैं। पूनम ने कहा कि इस शो को सभी उम्र के लोग देखते हैं ऐसे में उनकी भी सीमाएं हैं। इसके साथ उन्होंने सभी फैन्स का शुक्रिया किया।

कपड़े उतारने को लेकर कही ये बात

कपड़े उतारने को लेकर कही ये बात

पूनम ने कहा, 'ज्यादा नहीं कर सकती। रुल्स ब्रेक नहीं कर सकती। यह बहुत ही खूबसूरत सा प्लेटफॉर्म है और बहुत से एज ग्रुप के लोग इसे देख रहे हैं तो मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहती कि कुछ लोगों को यह बुरा लगे। प्रॉमिस भी पूरी करनी थी और लिमिट्स भी क्रॉस नहीं करने थे तो मैंने उस हिसाब से किया। जिन लोगों के लिए... शो के बाद मैं आगे सबकुछ करती हूं ना... लेकिन मैं इस पूरे हफ्ते भर-भर के आपको एंटरटेनमेंट दूंगी। वो आप मुझसे ज्यादा एक्सपेक्ट कर सकते हैं। तो प्लीज इसे याद रखिएगा।

मुनव्वर ने पूनम को इस हरकत पर दी नसीहत

जब पूनम पांडे अपनी ये बाते कैमरे में खड़े होकर कर रही होती हैं, तभी शो के अन्य कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी वहां आते हैं। मुनव्वर को देखते ही पूनम हंसने लगती हैं और शरमाते हुए कहती हैं कि 'क्या हुआ? ऐसे क्यों देख रहा? मैं तुझसे बात नहीं कर रही? इस पर मुनव्वर ने कहा, 'थोड़ी मर्यादा में रहो। जिसके जवाब में पूनम कहती हैं कि, तुझे बताने की जरूरत नहीं है, पूनम पांडे की मर्यादा पूनम पांडे बनाती है।

निशा रावल शो से इविक्ट हो गईं

निशा रावल शो से इविक्ट हो गईं

पूनम के इस बोल्ड रिप्लाई पर मुनव्वर जवाब हुए कहते हैं कि, माई डियर सिस्टर, भाई तो अनकम्फर्टेबल होता है ना? पूनम ने उनसे कहा, इसके लिए मैंने जो भी चीजें कीं, ध्यान रखा मर्यादा ना टूटे। लॉकअप के बीते एपिसोड में शो की होस्ट कंगना रनौत ने बताया कि इस हफ्ते सबसे कम वोट पायल रोहतगी को मिले जबकि निशा रावल शो से इविक्ट हो गईं। बीते हफ्ते सबसे ज्यादा वोट पूनम पांडे को मिले और वह शो से बच गईं। जबकि पिछले हफ्ते पूनम पांडे बाल बाल बची थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+