बेटी लारा को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए लीजा हेडन ने कराया फोटोशूट, तस्वीरें वायरल
बेटी लारा को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए लीजा हेडन ने कराया फोटोशूटस, तस्वीरें वायरल
मुंबई, 16 अगस्त: एक्ट्रेस लीजा हेडन कुछ दिन से फिल्मो में सक्रिय नहीं है लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर वो लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। लीजा हेडन अपनी और बच्चों की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली लीजा हेडन ने ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंस्टा पर शेयर की हैं तस्वीरें
लीजा ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो बेटी लारा को गोद लिए ब्रेस्टफीड कराती दिख रही हैं। बेटी के साथ लीजा हेडन का ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लारा ने सफेद रंग की स्लीवलेस ड्रेस भी पहन रखी है। वो साथ घर की बालकनी पर बैठकर पोज दे रही हैं।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में
लीजा हेडन अक्सर ही अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान कई मैगजीन्स के लिए फोटोशूट कराए थे और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लीजा की तस्वीरें वायरल हुई थीं। लीजा हेडन टॉप मॉडल रह चुकी हैं। लीजा ने एमटीवी के शो इंडियाज टॉप मॉडल के दो सीजन होस्ट भी किए हैं।लीजा के अभी दो बेटे जैक और लियो हैं। लीजा के पति डीनो बिजनेसमैन हैं।

लीड हेडन के हैं तीन बच्चे
लीजा हेडन ने 2016 में डीनो ललवानी के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2017 में बड़े बेटे को जन्म दिया था। 2020 में उन्होंने दूसरे बेटे लियो को जन्म दिया था। इस साल जून में उन्होंने बेटी लारा को जन्म दिया है। लीजा ने एक फैन के सवाल के जवाब में जून के आखिर में लारा की पैदाइश की जानकारी दी थी।

कई फिल्मों में काम कर चुकीं लीजा
मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर लीजा की पहचान हैं। लीजा ने कई हिट फिल्मों में कामकिया है। उनकी फिल्मों में हाउसफुल 3, शौकीन्स, रास्कल्स, क्वीन, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों के नाम मुख्य तौर पर लिए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications