Aafat Song Out: बीच पर दिखा अनन्या-विजय का क्यूट रोमांस, कैमिस्ट्री ने बढ़ाई फैंस की दिलों की 'आफत'

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' का तीसरा गाना ‘आफत’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया धमाल मचा रहा है।

मुंबई, 6 अगस्त: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को रिलीज होने के लिए अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में दोनों जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं इस के अब तक दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और अब इसका तीसरा गाना 'आफत' भी रिलीज हो गया है।

ananya panday

विजय और अनन्या का रोमांटिक अंदाज
इस गाने में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली। इसके साथ दोनों के बेहतरीन डांस ने गाने में अलग ही जान डाल दी। दोनों ने गाने में इतना बेहतरीन डांस किया है जिसके बाद फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए और अब तक इस गाने को कईं बार देखा जा चुका है। यहां देखिए पूरा वीडियो

इस दिन रिलीज होगी 'लाइगर'
इस गाने का म्यूजिक और आवाज दोनों तनिष्क ने दी है। वहीं फीमेल व्हाइस एक्ट्रेस और सिंगर जहरा खान की है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं तो वहीं अनन्या पांडे भी साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म लाइगर को दो भाषाओं यानी हिंदू और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+