Singer KK passed Away: 'यारों दोस्ती...' गाने वाले केके को लेस्ली ने कहा था हसीन दोस्त,जानिए क्यों?
नई दिल्ली, 1 जून। मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके के अचानक यूं चले जाने से पूरा फिल्म जगत सदमे में है। लोगों को अभी तक यकीन ही नहीं आ रहा है कि संगीत की दुनिया का ये नायाब सितारा अब इस दुनिया में नहीं है। 90 के दशक का हर बच्चा, किशोर और युवा केके को पहचानता था क्योंकि उस वक्त उन्होंने अपने 'पल' एलबम के गीतों से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया था। 'यारों दोस्ती बड़ी हसीन है' के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले केके के इस एलबम में मशहूर कंपोजर लेस्ली लुईस ने संगीत दिया था।
यहां देखें लेस्ली का Exclusive Interview

'दोस्ती......गाने के लिए दोस्त को हसीन होना जरूरी'
इस एलबम को अपने दिल के बेहद करीब बताने वाले लेस्ली लुईस ने इस गाने के बारे में वनइंडिया के Exclusive इंटरव्यू में कहा था कि 'ये गाना इसलिए अच्छा है क्योंकि इस गाने को पूरी फीलिंग के साथ गाया और कंपोज किया गया था ,इसलिए आज भी दोस्ती का कोई भी इवेंट इस गाने के बिना पूरा नहीं होता है। लेस्ली ने हंसते हुए कहा था कि दोस्ती......गाने के लिए दोस्त को हसीन होना जरूरी है और मेरे पास हरिहरन और केके जैसे हसीन दोस्त हैं, जिनके लिए संगीत ही साधना है।'

'केके की आवाज लोगों को दिलों से जोड़ने का काम करती थीं '
आपको बता दें कि केके की आवाज लोगों को दिलों से जोड़ने का काम करती थी और यही उनकी आवाज की यूएसपी भी थी। आज उनके जाने से दुखी उनका हर दोस्त, रिश्तेदार, साथी, संगीतकार बस यही कह रहा है कि इतना अच्छा इंसान ऐसे केसे चला गया? सब ने उन्हें फैमिली मैन और इमोशनल इंसान बताया है। सच तो ये है कि केके की आवाज में मधुरता इसलिए ही थे क्योंकि वो दिल से काफी अच्छे इंसान थे।
Recommended Video

मौत का कारण हार्ट अटैक
मालूम हो कि मंगलवार को कोलकाता के एक लाइव कंसर्ट में करीब एक घंटे तक प्रस्तुति देने के बाद जब केके होटल पहुंचे थे तो उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोलकाता के CMRI हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

सिंगर के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले
तो वहीं इस मामले में अब कोलकाता पुलिस ने 'असामान्य मौत' का मामला दर्ज किया है क्योंकि सिंगर के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं इसलिए मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए आज एसएसकेएम अस्पताल में केके के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, फिलहाल केके के परिवार वाले कोलकाता पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications