सोनम कपूर की गोद भराई में परफॉर्म के बाद मिले हेट मैसेज, Leo Kalyan ने अब ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

सोनम कपूर की गोद भराई में परफॉर्म करने वाले लियो कल्याण ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

मुंबई, 17 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की हाल ही में गोद भराई हुई थी। इस खास मौके पर उनके दोस्त लियो कल्याण भी शामिल हुए थे। लियो कल्याण ने अपनी परफॉर्मेंस से सोनम की पार्टी में चार चांद लगा दिए थे। जिसकी तस्वीरों लियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थीं। लेकिन इस दौरान जो उन्होंने ड्रेस पहनी वह उसको लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

leo kalyan

लियो कल्याण ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि, लियो कल्याण की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अभद्र टिप्पणी की गई। एक यूजर ने लेकिन लियो की इस ड्रेस का समर्थन किया जिसको लियो ने अपनी स्टोरी पर शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। लियो ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- "अभद्र टिप्पणियां मुझे बिल्कुल परेशान नहीं करती हैं। क्योंकि सबसे पहले उनमें से कुछ वास्तव में मजाकिया हैं, मैं उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा करता हूं और हम खूब हंसते हैं। नफरत वाली टिप्पणियां मुझे हमेशा याद दिलाती हैं कि बस लापरवाही से अपना जीवन जी रहा हूं। मैं वास्तव में लोगों और सामाजिक मानदंडों को चुनौती दे रहा हूं। जिसका अर्थ है, मैं कुछ सही कर रहा हूं"।

इस ड्रेस को लेकर हुए थे ट्रोल
बता दें कि, सोनम कपूर की गोदभराई के दौरान लियो कल्याण ने वन पीस पहना हुआ था। जिसके कारण सोनम से ज्यादा लियो की फैंस चर्चा कर रहे थे। लियो ने जो ड्रेस पहनी हुई थी उसमें उनके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ नजर आ रही थी, जिसे लेकर नेटिजेंस अपने रिएक्शन दे रहे थे।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+