Lata Mangeshkar की बचपन से लेकर जवानी तक की अनदेखी तस्वीरें
मुंबई, 06 फरवरी: स्वर कोकिला के नाम से मशहूर जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता मंगेशकर को इसी साल जनवरी महीने की शुरुआत में कोविड संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद वह आईसीयू में भर्ती थीं। उनके निधन से बॉलीवुड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
लता मंगेशकर ने अपने करियर में 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। आए देखते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।
Recommended Video

1929 को इंदौर में हुआ था जन्म
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ।

पांच साल की उम्र में शुरू किया गाना
लता मंगेशकर ने पांच साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। वह अपने पिताजी से संगीत सीखती थीं।

13 साल की उम्र में उठा सिर से पिता का साया
लता मंगेशकर महज 13 साल की थीं, जब उनके सिर से पिता का साया उठ गया।

लता के कंधे पर आई परिवार की जिम्मेदारियां
लता के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारियां आ गईं, जिसकी वजह से वो स्कूल नहीं जा पाई।

सिर्फ 2 दिन स्कूल गईं लता मंगेशकर
एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने बताया था कि वो केवल 2 दिन ही स्कूल गई थी। इसके बाद लता नाटकों और प्रोग्राम में काम करने लगीं ताकि घर चला सकें।

लता मंगेशकर ने गाए 30 हजार से ज्यादा गाने
लता मंगेशकर का फ़िल्मी संगीत करियर आधी सदी से भी ज़्यादा लंबा रहा, जिसमें उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए।

भारत की सबसे मशहूर और डिमांड में रहने वाली गायिका
कई दशकों तक लता मंगेशकर भारत की सबसे मशहूर और डिमांड में रहने वाली गायिका रही थीं। बॉलीवुड की हर बड़ी एक्ट्रेस की ख़्वाहिश होती थी कि उसके गाने लता मंगेशकर ही गाएं।

लता मंगेशकर को 'भारत रत्न' सम्मान
भारत सरकार ने साल 2001 में लता मंगेशकर को 'भारत रत्न' (सर्वोच्च नागरिक का सम्मान) के सम्मान से सम्मानित किया है।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications