अस्पताल में भर्ती होने के 4 दिन पहले लता मंगेशकर ने किया था आखिरी ट्वीट, नए साल पर पिता को किया याद

अस्पताल में भर्ती होने के 4 दिन पहले लता मंगेशकर ने किया था आखिरी ट्वीट, नए साल पर पिता को किया याद

मुंबई, 06 फरवरी: भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। 06 फरवरी 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र लता दीदी ने सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर मीडिया से कहा, लता दीदी की मृत्यु 28 दिनों के बाद मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण रविवार सुबह 8.12 बजे हुई है।" लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। अब सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के आखिरी पोस्ट और ट्वीट को लोग शेयर कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने से 4 दिन पहले लता मंगेशकर ने अपना आखिरी ट्वीट किया था। आइए जानें लता मंगेश्कर के साल 2022 में किए ट्वीट?

लता दीदी का आखिरी ट्वीट 'महाराष्ट्र की मदर टेरेसा' के लिए था

लता दीदी का आखिरी ट्वीट 'महाराष्ट्र की मदर टेरेसा' के लिए था

लता मंगेशकर ने अपना आखिरी पोस्ट अस्पताल में भर्ती होने से चार दिन पहले यानी 04 जनवरी को किया था। 8 जनवरी को अस्पताल में लता भर्ती हुई थीं। इस ट्वीट में लता मंगेशकर अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाली सिन्धुताई सपकाल के लिए लिखा था। अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाली सिन्धुताई सपकाल को महाराष्ट्र की मदर टेरेसा कहा जाता था। सिन्धुताई सपकाल के निधन पर लता मंगेशकर ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी थी।

अपने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था लता मंगेशकर ने

अपने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था लता मंगेशकर ने

लता मंगेशकर ने अपना ट्वीट मराठी में किया था। लता मंगेशकर ने लिखा था, ''प्यार करनेवाली मां, अनाथ बच्चों की मां ,बड़ी समाज सुधारक सिंधुताई सपकाल, इनकी निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनके निधन से समाज का काफी नुकसान हुआ है। दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार देकर हमने उनको सन्मानित भी किया था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Demise: पंचतत्व में विलीन लता मंगेशकर, PM Modi ने किए अंतिम दर्शन | वनइंडिया हिंदी
    'प्यारे पंचम की पुण्यतिथि' लता दी ने किया था ये ट्वीट

    'प्यारे पंचम की पुण्यतिथि' लता दी ने किया था ये ट्वीट

    04 जनवरी को ही लता मंगेशकर ने पंचम दा की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। लता जी ने लिखा था, ''आज हम सबके प्यारे पंचम की पुण्यतिथि है। उसने जितना भी संगीत बनाया वो सराहनीय था और आज भी लोकप्रिय है। मैं उनकी याद को विनम्र अभिवादन करती हूं।''

    04 जनवरी 2022 के बाद लता ताई के किए सारे ट्वीट उनकी हेल्थ अपडेट को लेकर थे। जो उनकी टीम और परिवार वालों द्वारा किए गए थे।

    नए साल पर अपने पिता को लता दी ने किया था याद

    नए साल पर अपने पिता को लता दी ने किया था याद

    1 जनवरी को लता मंगेशकर ने नए साल की बधाई देने के अलावा एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर को याद किया था। इस वीडियो में लता मंगेशकर कहती हैं, ''मेरे पूज्य पिताजी इतनी बड़ी दुनिया में हमें अकेला छोड़ कर चले गए। लेकिन मैंने उन्हें हमेशा यहीं अपने पास उनको पाया है। कई बार मुझे ऐसा लगा कि वो मेरे पास बैठे हैं, मुझे गाना सिखा रहे हैं। अगर कभी मुझे किसी बात का डर लगता था कि ऐसा लगता था कि वो मेरे सिर पर हाथ रखकर कह रहे हों- डरो नहीं लता, मैं हूं। इसी तरह हमारे 50 साल गुजर गए हैं। अगर वह हमारे पास नहीं होते तो सोचिए, मुझे जैसी एक बहुत ही छोटी गायिका क्या उसे इतनी शोहरत इज्जत मिलती? मुझे नहीं लगता ये उनका आशीर्वाद है जो आज मुझे मिला है।'

    कोरोना को लेकर लता दीदी ने कही थी ये बात

    कोरोना को लेकर लता दीदी ने कही थी ये बात

    1 जनवरी को लता दीदी ने जो पहला ट्वीट किया था, वो कोरोना और नए साल की बधाई के लिए थी। लता मंगेशकर ने लिखा था, 'नमस्कार, आप सबको नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। कोरोना के इस संकट से सारे विश्व को मुक्ति मिले। आप सब खुश रहें, स्वस्थ रहें यही मंगलकामना है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+