कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं लता मंगेशकर, डॉक्टर्स ने उनकी सेहत को लेकर कहा ये
देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर इस वक्त अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रही हैं। हाल ही में आई हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक अब स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत में थोड़ा सुधार आया है।
मुंबई,15 जनवरी: देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर इस वक्त अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रही हैं। हाल ही में आई हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक अब स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत में थोड़ा सुधार आया है , लेकिन उन्हें कोरोना के साथ निमोनिया भी हो गया है।जिसके कारण उनकी उम्र का ध्यान रखते हुए उन्हें अस्पताल में अभी कुछ दिन और रखा जाएगा। डॉक्टर्स की मानें तो अभी लता मंगेशकर को 7-8 दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

ICU में हैं एडमिट
लता मंगेशकर को कोरोना होने के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में भर्ती किया था। बता दें कि लता मंगेशकर की हालात में थोड़ा सुधार जरूर आया है लेकिन अभी भी वह आईसीयू में भर्ती हैं।
फैंस कर रहे हैं प्रार्थना
भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के कोरोना संक्रमित होने की खबर से फैंस चिंतित हैं। पूरे देश भर में सेलेब्स से लेकर फैंस उनकी अच्छी हेल्थ की कामना कर रहे हैं। बता दें कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की देखभाल में डॉक्टरों की एक टीम को लगाया गया है। कोरोना वायरस की शुरुआत से अब तक मशहूर सिंगर लता मंगेशकर महामारी से खुद को दूर रखने में कामयाब रही थीं, हालांकि ओमिक्रॉन के प्रकोप के बाद बढ़े संक्रमण से वह भी कोरोना की चपेट में आ गई है।
देश में कोरोना का कहर
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है। देश के भीतर हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। अगर बात करें बीते 24 घंटे की तो स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 2 लाख 68 हजार 833 नए मामले दर्ज किए गिए हैं। इसके साथ ही मौत के आंकड़ों में भी काफी इजाफा हो गया है। बीते 24 घंटे में 402 लोगों की इस संक्रमण ने जान ले ली है।
यह भी पढ़ें: 'जबरदस्ती Kiss करते हुए छुए मेरे ब्रेस्ट, फिर...' हॉलीवुड एक्टर पर सिंगर ने लगाए आरोप












Click it and Unblock the Notifications