'लक्ष्मी आई है...मुबारक हो कपूर खानदान', मौसी बनते ही खुश हुईं राखी सावंत, मिठाई खिलाने का वीडियो हुआ वायरल

Rakhi Sawant: राखी सावंत के अनोखे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक फ्राइंग पैन को चम्मच से पीट रही हैं और जोर जोर से चिल्लाकर आलिया और रणबीर को नए पैरेंट्स बनने की बधाई दे रही हैं।

Rakhi Sawant: गत 6 नवंबर को आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन गई हैं। उन्होंने एक बहुत ही प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। लोगों की मानें तो नन्हीं परी की किलकारियों से कपूर खानदान का घर-आंगन गूंज उठा है। इस मौके पर आम लोगों से लेकप सेलेब्स तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को नए पैरेंट्स बनने की बधाइयां दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर टीवी के कलाकार सभी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बेटी होने पर उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत ने भी कुछ अलग तरीके से अपनी खुशी जाहिर की है। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राखी सावंत ने दी रणबीर-आलिया को बधाई

राखी सावंत ने दी रणबीर-आलिया को बधाई

आपको बता दें कि अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बड़े ही सिंपल तरीके से शादी की थी। इसके बाद जून महीने के अंत में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब नवंबर में आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में सभी लोग आलिया और रणबीर को पैरेंट्स बनने के लिए बधाइयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में राखी सावंत ने भी एक वीडियो बनाकर रणबीर और आलिया को बेटी के जन्म पर बधाई दी है। ये वीडिय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

अनोखा वीडियो बनाकर कहा- मैं मौसी बन गई

अनोखा वीडियो बनाकर कहा- मैं मौसी बन गई

राखी सावंत के इस अनोखे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक फ्राइंग पैन को चम्मच से पीट रही हैं और जोर जोर से चिल्लाकर आलिया और रणबीर को नए पैरेंट्स बनने की बधाई दे रही हैं। इस वीडियो में राखी के साथ उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान भी नजर आ रहे थे। वहीं फ्राइंग पैन को चम्मच से बजाते हुए राखी सावंत ने कहा- लक्ष्मी आई... लक्ष्मी आई। बेबी गर्ल हुई है आलिया को। फिर आलिया का नाम चीखते हुए वह कैमरे की तरफ मिठाई दिखाती हैं और खिलाने लगती हैं।

राखी सावंत ने कैमरे पर खिलाई मिठाई

राखी सावंत ने कैमरे पर खिलाई मिठाई

राखी सावंत आगे कहती हैं- ये आपके लिए मिठाई लो। देश की जनता के लिए मिठाई लो। आज ये गर्व का पल है। जिस दिन का इंतजार था, आज वो आ गया। आलिया मां बन गई और एक क्यूट सी बेबी परी को जन्म दिया है। इस दौरान आदिल भी रणबीर और आलिया को कैमरे पर बधाई देते नजर आते हैं। इसके बाद राखी पूरे कपूर खानदान को बधाई देती हैं और मिठाई खाने लगती हैं।

कपूर खानदान को दी शुभकामनाएं

कपूर खानदान को दी शुभकामनाएं

आपको बता दें कि जब आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में लोगों को बताया था तब भी राखी सावंत बहुत खुश हुई थीं। उस वक्त भी राखी सावंत ने वीडियो बनाकर कहा था- अब तो मैं मौसी बन गई हूं। कॉन्ग्राचुलेशन मैं मासी बन गई। आलिया मॉम बनने वाली हैं। रणबीर पापा बनने वाले हैं और मैं राखी सावंत मासी बनने वाली हूं। राखी सावंत ने आगे कहा था- वाओ कितनी अच्छी खुशखबरी है। आलिया मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। वाह नीतू जी आप दादी बनने वाली हैं।

शर्लिन चोपड़ा पर किया मानहानी का मामला

शर्लिन चोपड़ा पर किया मानहानी का मामला

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से राखी सावंत सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल बिग बॉस 16 के कंटेस्टटेंस साजिद खान को लेकर राखी सावंत और एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा के बीच एक वॉर छिड़ी हुई है। पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे के साथ आरोप प्रत्यारोप का गेम खेल रहे हैं। दोनों एक दूसरे को कमरे से सामने खरी खोटी सुनाने में व्यस्त हैं। साजिद खान को लेकर शुरू हुई लड़ाई अब राखी और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवादों में बदल गई है। इसी बीच राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा पर मानहानी का केस भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+