सुप्रीम कोर्ट में होगी 'लापता लेडीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग, जानें CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्यों लिया ये फैसला
Laapataa Ladies In Supreme Court: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की पत्नी किरण राव के निर्देशन में बनीं फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुप्रीम कोर्ट में आज इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी।
सुप्रीम कोर्ट में होगी 'लापता लेडीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ समेत सुप्रीम कोर्ट के जज और रजिस्ट्री अधिकारी आज यानी 9 अगस्त 2024 (शुक्रवार) को 'लापता लेडीज' मूवी देखेंगे। इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग सुप्रीम कोर्ट के ऑडिटोरियम में आज शाम 4.15 बजे से होगी।

आमिर खान भी कोर्ट में रहेंगे मौजूद
कोर्ट ने इस मूवी की स्क्रीनिंग का फैसला लैंगिक समानता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लिया है। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान और डायरेक्टर किरण राव भी मौजूद रहेंगी। स्क्रीनिंग के बाद जज और उनके परिवार के लोग उनसे बात भी करेंगे।
फिल्म 'लापता लेडीज' की दमदार कहानी
फिल्म 'लापता लेडीज' गत 1 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी दो दुल्हनों, फूल (नितांशी गोयल) और पुष्पा (प्रतिभा रांता) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से ट्रेन में जगह बदल लेती हैं। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
स्क्रीनिंग को लेकर क्या बोले सीजेआई
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक 'लापता लेडीज' मूवी को सुप्रीम कोर्ट ऑडिटोरियम में दिखाने का प्लान सीजेआई की पत्नी कल्पना दास को तब आया था जब उन्होंने स्टाफ के साथ ये फिल्म देखी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीजेआई ने 'लापता लेडीज' मूवी की स्क्रीनिंग को लेकर बात करते हए कहा- ये सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने की एक पहल है, इस वजह से ऑडिटोरियम में स्क्रीनिंग होने जा रही है।
इसे भी पढ़ेंः कौन हैं शोभिता धुलिपाला? नागा चैतन्य से की सगाई, जानें कुल संपत्ति और कितनी है कमाई












Click it and Unblock the Notifications