Oscar में एंट्री करने वाली किरण राव की 'लापता लेडीज' दूसरे फिल्म की है कॉपी? जानिए क्या किए गए थे दावे
Laapataa Ladies in Oscar: फिल्म निर्माता किरण राव की "लापता लेडीज" को सोमवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ऑस्कर 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की ऑफ़िशियल एंट्री के रूप में चुना गया है। 2023 में रिलीज हुई ये कॉमेडी-ड्रामा दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी।
किरण राव की निर्देशन में वापसी वाली फिल्म 'लापता लेडीज' अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा का विषय बन गई थी। मात्र 4 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। फिल्म को आलोचकों से भी व्यापक प्रशंसा मिली और ओटीटी पर प्रीमियर होने के बाद यह सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई।
यह भी देखें: Laapataa ladies for Oscar 2025: 'ऑस्कर' की रेस में उतरी लापता लेडीज,जानें फिल्म की स्टारकास्ट, फीस के बारे में

हालांकि, फिल्म के साथ कुछ विवाद भी जुड़ गए थे। फिल्म निर्माता अनंत महादेवन ने दावा किया था कि 'लापता लेडीज' की कहानी उनकी 1999 की फिल्म 'घूंघट के पट खोल' से ली गई है। एक इंटरव्यू में, महादेवन ने दावा करते हुए कहा कि फिल्म के कई दृश्य उनकी फिल्म से प्रेरित हैं जिनमें दो दुल्हनों की अदला-बदली भी शामिल थी।
क्या सच में 'लापता लेडीज' दूसरे फिल्म की कॉपी है?
उन्होंने का था, "मैंने लापता लेडीज देखी है, और शुरुआत के साथ-साथ कई घंटनाएं एक जैसी हैं। हमारी फिल्म में, एक शहर का लड़का अपनी शादी के लिए गांव जाता है। गड़बड़ी रेलवे स्टेशन पर होती है जब वह अपनी नई दुल्हन, जो घूंघट में होती है, से एक बेंच पर इंतजार करने को कहता है। जब वह लौटता है, तो वह गलत दुल्हन के पास चला जाता है.."
हालांकि, 'घूंघट के पट खोल' की कहानी 'लापता लेडीज' से काफी अलग थी। जहां 'लापता लेडीज' एक प्रगतिशील नोट पर समाप्त हुई, जिसमें दो महिलाओं ने अपने जीवन की सच्ची दिशा पाई, वहीं 'घूंघट के पट खोल' में दो महिलाएं अपने 'पति' से प्रेम करने लगीं। 1999 की इस फिल्म में जॉय सेनगुप्ता, विशाल वर्मा, नेहा पेंडसे और सुचेता खन्ना द्वारा अभिनीत थी।
महादेवन ने आमिर की कई फिल्मों को किया है निर्देशित
बता दें, महादेवन ने 'लापता लेडीज' के निर्माता आमिर खान को 'इश्क', 'अकेले हम, अकेले तुम' और 'मन' जैसी फिल्मों में निर्देशित किया है। निर्देशक ने आरोप लगाया था कि हाल तक यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध थी, लेकिन यह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई।
उन्होंने कहा था, "मेरे पास कोई सबूत नहीं है कि 'लापता लेडीज' के लेखक ने मेरी फिल्म यूट्यूब पर देखी है। जब मैंने अपनी फिल्म यूट्यूब पर खोजी, तो वह गायब हो गई और तभी मुझे एहसास हुआ कि इसे हटा दिया गया था। मैंने आमिर (निर्माता) या किरण से संपर्क नहीं किया क्योंकि वे केवल अंतर की ओर इशारा करेंगे। लेकिन कहानी का आधार, परिस्थितियां और कई दृश्य समान हैं। ट्रेन और रेलवे स्टेशन में गड़बड़ी, और घूंघट वाला फोटो सीधे मेरी फिल्म से हैं। मैं इसे प्रशंसा के रूप में लूंगा, इससे ज्यादा कुछ नहीं।"
यह भी देखें: ऑस्कर में पहुंची 'लापता लेडीज' तो खुशी से झूम उठीं किरण राव, बोलीं- 'मैं दिल से आमिर खान को...'












Click it and Unblock the Notifications