‘लाल सिंह चड्ढा’ या ‘रक्षाबंधन’ किसका चलेगा बॉक्स ऑफिस पर जादू? क्या आमिर-अक्षय पर होगा बॉयकॉट का असर?

आमिर खान और अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बॉयकॉट की जंग के बीच अब देखते हैं कि किसकी फिल्म फैंस का दिल जीत पाती है।

मुंबई, 11 अगस्त: 11 अगस्त को सिनेमाघरों में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होने के बाद जहां कुछ फैंस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो वहीं कुछ फैंस फिल्म को बॉयकॉट कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स के लिए फिल्म के रिलीज का पहला दिन कैसा होने वाला है आइए जानते हैं।

लाल सिंह चड्ढा कैसा रहा ओपनिंग डे?

लाल सिंह चड्ढा कैसा रहा ओपनिंग डे?

बात अगर करें आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तो फिल्म की रिलीज डेट लंबे समय से अटकी हुई थी। जिसके बाद अब ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर आमिर खान और करीना कपूर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म बॉयकॉट करने को लेकर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 12 से 14 करोड़ की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म ने रिलीज होने से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 11 करोड़ का बिजनेस किया था।

Recommended Video

    Laal Singh Chadda: Aamir Khan की फिल्म ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड |वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    क्या रक्षाबंधन को देगी टक्कर?

    क्या रक्षाबंधन को देगी टक्कर?

    वहीं अक्षय कुमारी की फिल्म रक्षाबंधन की बात करें तो आमिर खान के मुकाबले फिल्म रिलीज होने से पहले कोई खास कमाई नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा बंधन ने अब तक लगभग 4 करोड़ तक की एडवांस बुकिंग कर ली है। इस हिसाब से फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़ की कमाई कर सकती है।

    क्या बॉयकॉट करने का होगा असर?

    क्या बॉयकॉट करने का होगा असर?

    आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का ओपनिंग डे उम्मीद के मुकाबले कोई खास कमाल नहीं कर पा रहा है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा 180 करोड़ के बजट में बनी है। उस हिसाब से फिल्म का 12 से 14 करोड़ का कलेक्शन मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि, बॉयकॉट का बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ सकता है।

    क्या कमाल कर पाएगी अक्षय कुमार की रक्षाबंधन?

    क्या कमाल कर पाएगी अक्षय कुमार की रक्षाबंधन?

    वहीं अक्षय कुमार की रक्षाबंधन की बात करें तो, उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीद है। जिसकी वजह है कि इस साल उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। अक्षय कुमार ने इस फिल्म का प्रमोशन करने में जी तोड़ मेहनत की है। अब देखना होगा कि क्या उनकी ये मेहनत रंग लाएगी।

    कौन पड़ेगा किस पर भारी?

    कौन पड़ेगा किस पर भारी?

    बता दें कि, अक्षय कुमार की रक्षाबंधन की तुलना में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग से इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि, ये फिल्म ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में दोनों फिल्में अच्छा बिजनेस कर सकती हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कहना गलत नहीं होगा कि रक्षाबंधन पर लाल सिंह चड्ढा भारी पड़ सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+