'45 साल की नुसरत भरूचा से कौन करेगा शादी': KRK ने अब एक्ट्रेस से लिया पंगा, फैंस ने दिया जवाब
मुंबई, 22 फरवरी। एक्टर से अब यूट्यूबर और फिल्म समीक्षक बनें केआरके यानी कमाल आर खान अक्सर अपने स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 'दबंग' एक्टर सलमान खान के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। सलमान खान द्वारा दायर मानहानि केस का सामना कर चुके केआरके ने एक बार फिर बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस पर कमेंट किया है। अपने लेटेस्ट ट्वीट में केआरके ने एक्ट्रेस नुसरत भरूचा पर अपने शब्दों के बाण चलाए।

केआरके का ट्वीट वायरल
रविवार को आगरा में डायरेक्टर लव रंजन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलीशा वैद से शादी की जिसके बाद केआरके ने ट्वीट कर पूछा है कि 45 साल की नुसरत भरूचा के साथ कौन शादी करेगा? केआरके ने ट्वीट में लिखा, 'मुझे अभी पता चला है कि डायरेक्टर लव रंजन ने नुसरत भरूचा से नहीं अलीशा वैद से शादी की है। यह पूरी तरह से अनुचित है, अब 45 साल की नुसरत से कौन शादी करेगा? ये ठीक नहीं है।'

'आप 245 साल के हैं चाचा'
इस ट्वीट को लेकर केआरके को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है, एक यूजर ने लिखा कि 'अगर नुसरत 45 साल की हैं तो आप 245 साल के चाचा हैं।' गौरतलब है कि साल 2018 में ऐसी गॉसिप थी की लव और नुसरत रिलेशनशिप में है, हालांकि फिल्म निर्देशक ने ऐसी रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा था, 'नुसरत मुझसे पूछ रहीं है इन खबरों पर कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए?'

केआरके ने साधा निशाना
लव ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'नुसरत ने पूछा था कि क्या उन्हें इससे इनकार करना चाहिए या हमें एक संयुक्त बयान जारी करना चाहिए। मैंने उससे कहा कि वह प्रतिक्रिया न करे क्योंकि तब इसका कोई अंत नहीं होगा। इसलिए मैंने इसकी गहराई में जाने और यह पता लगाने की जहमत नहीं उठाई कि ये अफवाहें किसने फैलाई हैं?' लव की शादी के बाद अब उन्हीं गॉसिप्स पर केआरके ने नुसरत पर कमेंट किया है।

शादी में आए कई मेहमान
बता दें कि लव वे 20 फरवरी को अपनी लेडीलव अलीशा वैद के साथ शादी रचाई। इस फंक्शन में रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन, वरुण शर्मा, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सहित टिनसेल टाउन के कई सदस्य शामिल हुए। इंटरनेट पर शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फोटो देखने पर लगता है कि शादी की थीम व्हाइट थी, क्योंकि सभी मेहमानों ने सफेद कपड़े पहने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: KRK ने बॉलीवुड फिल्मों पर कसा तंज तो अभिषेक बच्चन ने याद दिलाई 'देशद्रोही', फैंस बोले शाबाश!












Click it and Unblock the Notifications