केआरके ने सनी देओल को कहा 'फ्लॉप एक्टर', बोले- इस हीरो पर कोई पैसा नहीं लगाना चाहता
KRK On Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने में कामयाब हुई है। फिल्म 'गदर 2' गत 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 500 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया है। आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' शाहरुख खान की 'जवान' की आंधी में भी डटकर खड़ी है। इस फिल्म को देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने इसकी जमकर तारीफ की है। हालांकि मशहूर फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके सनी देओल की 'गदर 2' के बारे में कुछ अलग ही सोच रखते हैं। उन्होंने इस फिल्म को देखने के बाद सनी देओल को एक फ्लॉप एक्टर कहा है।
केआरके ने सनी देओल को कहा फ्लॉप एक्टर
फिल्म 'गदर 2' देखने के बाद केआरके का कहना है कि सनी देओल के स्टारडम को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। फिल्म में कुछ भी खास नहीं है। केआरके ने तो सनी देओल को सुपरस्टार मानने से भी इनकार कर दिया है और उन्हें 'फ्लॉप एक्टर' बताया है। केआरके का दावा है कि सनी देओल की एक और फिल्म बीते 6 महीने से बनकर तैयार है, लेकिन मेकर्स इसे रिलीज करने से डर रहे हैं।

केआरके ने कहा- सनी पर कोई पैसा लगाना नहीं चाहता है
केआरके ने कहा है- फिल्म मेकर्स सनी देओल की अपकमिंग फिल्म पर और पैसा नहीं लगाना चाहते। वहीं 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है। केआरके के अनुसार सनी देओल की अपकमिंग नई फिल्म के मेकर्स वही 'जी स्टूडियोज' हैं, जिन्होंने 'गदर 2' का भी निर्माण किया है।
सनी देओल के फैंस ने लगाई केआरके की क्लास
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है- जी ने सनी देओल की एक फिल्म प्रोड्यूस की है, ये फिल्म बीते 6 महीने से रिलीज का इंतजार कर रही है लेकिन इसे रिलीज नहीं किया जा रहा है। अगर सनी देओल एक स्टार बन चुके हैं, तो फिर 'जी' क्यों उनकी इस फिल्म पर 10 करोड़ रुपये और खर्च कर इसका प्रमोशन नहीं कर रही है। दरअसल जी को पता है कि सनी देओल एक फ्लॉप एक्टर हैं। केआरके के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। हालांकि, बहुत से यूजर्स ने केआरके का जमकर सपोर्ट भी किया है।
सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके बाद सनी देओल जल्द ही फिल्म 'अपने 2' और 'मां तुझे सलाम 2' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'बाप' में भी नजर आएंगे जिसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications