केआरके ने लिया बड़ा फैसला, इस फिल्म के अलावा किसी फिल्म का नहीं करेंगे रिव्यू, बताई ये बड़ी वजह
बॉलीवुड के सबसे बड़े क्रिटिक कमाल आर खान ने अब फैसला कर लिया है कि वह अब कभी किसी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे।
मुंबई, 24 सितंबर: बॉलीवुड के क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल आर खान अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर ट्वीट कर फिल्मों पर रिव्यू देते हैं इसके अलावा वह मशहूर बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसने से पीछे नहीं हटते। कई बार तो वह अपने ट्वीट के कारण ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे देख फैंस हैरान रह गए।

केआरके का बड़ा फैसला
कमाल आर खान ने एक बार फिर अपने विवादित ट्वीट से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। वह जब भी बॉलीवुड फिल्मों पर रिव्यू करते हैं तो फैंस उसको काफी पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में केआरके ने अपने एक फैसले से फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल केआरके ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अब किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे।
केआरके ने लिखा 'मैं छोड़ रहा हूं'
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "मैं छोड़ रहा हूं। विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी, जिसका मैं रिव्यू करूंगा। मेरे रिव्यू पर भरोसा करने के लिए और मुझे बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा क्रिटिक बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

'बॉलीवुड के लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने...'
केआरके ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, "साथ ही बॉलीवुड के लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने क्रिटिक के तौर पर मुझे नहीं अपनाया बल्कि मेरे रिव्यू को रोकने के लिए मुझ पर ढेर सारे केस कर दिए।" फिलहाल केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने उनके ट्वीट पर कमेंट कर लिखा कि, "मैं आपके ज्यादातर ट्विट्स से सहमत नहीं होता हूं। लेकिन आप बॉलीवुड को लेकर सही हैं और यही आपकी मूल योग्यता है, कृपया इसका पालन करें। आप लोगों को बेकार की फिल्में देखने से बचाकर उनकी गाढ़ी कमाई को बचा रहे हैं। प्लीज इसे करते रहें।" वहीं कुछ फैंस ने इसे पब्लिक स्टंट बताया।

केआरके पर लगा था ये आरोप
दरअसल पिछले कुछ दिनों से केआरके अपनी गिरफ्तारी को लेकर सु्र्खियों में थे। 30 अगस्त को उनको मुंबई पुलिस ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उनके खिलाफ छेड़छाड़ करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि जेल में 10 दिन रहने के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications