Raksha Bandhan 2024: इन एक्ट्रेसेस का नहीं है सगा भाई, बहनों की कलाई पर बांधती हैं राखी

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जिसे भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। 19 अगस्त को देशभर में ये त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनका सगा भाई नहीं है ऐसे में उनके लिए ये त्योहार अधूरा रह जाता है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनके भले ही सगे भाई ना हों लेकिन वह अपनी बहनों की हाथों में राखी बांधकर इस त्योहार को सेलिब्रेट करती हैं। साथ ही एक दूसरे की सुरक्षा करने का वचन भी देती हैं। चलिए जानते हैं वो कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं।

Raksha Bandhan 2024

करिश्मा कपूर करीना कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ये दो बहनें किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दोनों ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में राज किया है। दोनों का भले ही कोई सगा भाई नहीं है लेकिन हमेशा वह एक दूसरे का सपोर्ट करती हैं। इन दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है और हर राखी के त्योहार में दोनों एक दूसरे के हाथ में बांधती हैं।

कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की तरह उनकी हन नूपुर धीरे-धीर इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा रही हैं। ये दोनों बहनें एक दूसरे के लिए काफी सपोर्टिव हैं। हर रक्षाबंधन में दोनों एक दूसरे को राखी बांधती हैं।

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा पर जान छिड़कती हैं। दोनों का कोई भी सगा भाई नहीं है। हर मौके पर दोनों बहनें एक दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं। दोनों अक्सर साथ में मस्ती करते हुए नजर आती हैं।

शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी
बाकी एक्ट्रेसेस की तरह शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी का भी कोई सगा भाई नहीं है। लेकिन ये दोनों एक दूसरे पर अक्सर खूब प्यार लुटाती हैं। वहीं रक्षाबंधन के मौके पर भाई की कमी महसूस ना हो इसलिए दोनों हर साल एक दूसरे को राखी बांधती हैं।

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट सगी बहनें हैं। लेकिन इन दोनों का भी कोई भाई नहीं है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें हर साल एकसाथ रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट कर राखी बांधती हैं।

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: अभिषेक बच्चन से लेकर कंगना तक, इन सितारों के लिए बूस्टर हैं ये बंधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+