Raksha Bandhan 2024: अभिषेक बच्चन से लेकर कंगना तक, इन सितारों के लिए बूस्टर हैं ये बंधन
Raksha Bandhan 2024 Special: 'धागों से बांधा एहसास दिल के रिश्ते का रिश्ता, ये अपना रब की रुबाई'....बॉलीवुड के खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' का यह गाना एक बार फिर इस पर्व पर फिजाओं में गूंज उठा है।
फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में जीने वाले सितारों की जिंदगी बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, अंदर से उतनी ही जटिल होती है। ग्लैमर, शोहरत और कामयाबी के बीच रिश्तों की अहमियत अक्सर छुप जाती है, लेकिन कुछ ऐसे रिश्ते होते हैं, जो इस चकाचौंध से दूर रहकर भी, इन सितारों की असली ताकत बन जाते हैं। ये रिश्ते हैं-भाई-बहन के, जो फिल्मों से दूर रहकर भी, अपने स्टार भाई-बहनों के लिए एक मजबूत आधार, प्रेरणा और भावनात्मक सहारा बनते हैं। इसका कारण यह है कि वे अपने स्टार भाई-बहनों को निजी और व्यावसायिक संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।आइए आपको रूबरू कराते हैं फिल्मी जगत के किंग खान से लेकर कंगना तक, इन सितारों के लिए बूस्टर बना ये बंधन ....

शाहरुख खान और शहनाज लालारुख खान
- शाहरुख का जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ। शहनाज उम्र में शाहरुख से 6 साल बड़ी हैं। वो शाहरुख की तुलना में अपने पिता मीर ताज मोहम्मद के काफी क्लोज रहीं। शहनाज के पिता ने ही उनका मिडल नेम 'लाला रुख' रखा था, जिसका मतलब है फूल जैसी कोमल और खूबसूरत। पिता की मौत के बाद से शहनाज डिप्रेशन में चलीं गईं। उस वक्त, शाहरुख ने अपने भाई का फर्ज निभाया।
- शाहरुख के बेटे अयान का नाम जब ड्रग्स केस से जुडा तो, शहनाज को शाहरुख के बंगले के बाहर देखा गया। इससे साफ, जाहिर होता है कि शहनाज भी अपना फर्ज निभाने में कभी पीछे नहीं रहीं। शहनाज़ का साथ उन्हें मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता देता है।
अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा
- एक्टर अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को हुआ था। उनकी बहन श्वेता बच्चन दो साल बडी हैं। श्वेता बच्चन यू तों फिल्मी जगत से दूर हैं, लेकिन अपने पेशे (पूर्व मॉडल, लेखक और कॉलमनिस्ट) और बच्चन परिवार का हिस्सा होने के कारण खबरों में छाई रहती हैं। अभिषेक और श्वेता बचपन से ही काफी करीब रहे हैं। जिसका सीधा उदाहरण इस साल 17 मार्च को श्वेता के जन्मदिन पर अभिषेक का सोशल मीडिया पोस्ट था।
- इंस्टाग्राम में अभिषेक ने कहा था कि मैं कहता नहीं हूं या दिखाता नहीं हूं, लेकिन आप मेरी दुनिया हैं। लव यू। श्वेता ने हमेशा अभिषेक का समर्थन किया है। भले ही वे फिल्मी दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे अभिषेक के लिए एक मार्गदर्शक और भावनात्मक सहारा रही हैं।
- कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल का बचपन हिमाचल प्रदेश में बीता। कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ, जबकि रंगोली उनसे बड़ी हैं। दोनों बहनों का बचपन बहुत ही सामान्य और सादगीपूर्ण माहौल में बीता। उनका परिवार शिमला के पास के एक गांव में रहता था। कंगना ने बचपन से ही अभिनय में रुचि दिखाई और उन्होंने इसे अपने करियर के रूप में चुना। दूसरी ओर, रंगोली ने कंगना के सपनों को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रंगोली चंदेल कंगना की सबसे बड़ी समर्थक और मार्गदर्शक रही हैं।
- उन्होंने कंगना के करियर के हर मोड़ पर उनका साथ दिया है। रंगोली खुद एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं, और उन्होंने अपने संघर्षों से उबरते हुए कंगना के लिए एक मजबूत स्तंभ की भूमिका निभाई है। वे कंगना की मैनेजर के रूप में भी काम करती हैं और सोशल मीडिया पर भी कंगना का समर्थन करती रही हैं। इस तरह, रंगोली का कंगना के जीवन में और करियर में बहुत बड़ा योगदान है, और उनकी इस भूमिका को कंगना भी बार-बार स्वीकार करती हैं और उन्हें धन्यवाद देती हैं।
- रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी का बचपन एक फिल्मी परिवार में बीता, क्योंकि वे मशहूर कपूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता-पिता, ऋषि कपूर और नीतू कपूर, बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता-अभिनेत्री रहे हैं। रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ, जबकि रिद्धिमा उनसे बड़ी हैं और उनका जन्म 15 सितंबर 1980 को हुआ। वे दोनों बचपन से ही एक दूसरे के काफी करीब थे। उनके परिवार में हमेशा से ही फिल्मी माहौल रहा, लेकिन रिद्धिमा ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा और उन्होंने फैशन डिजाइनिंग को अपना करियर चुना।
- रिद्धिमा हमेशा से ही रणबीर की ताकत रही हैं। दोनों भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही मजबूत और खास है। रिद्धिमा ने हमेशा रणबीर का समर्थन किया है, चाहे वह व्यक्तिगत जीवन हो या पेशेवर। रणबीर ने कई बार अपने इंटरव्यू में बताया है कि रिद्धिमा उनकी सबसे बड़ी समर्थक और प्रेरणा स्रोत हैं।
- प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा का बचपन भारतीय सेना के परिवार में बीता। उनके माता-पिता, अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा, दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था, जबकि सिद्धार्थ उनसे छोटे हैं। परिवार के पेशेवर जिंदगी की वजह से उनका बचपन अलग-अलग शहरों में बीता, जिसमें दिल्ली, पुणे, लद्दाख, चंडीगढ़, बरेली और लखनऊ शामिल हैं।
- प्रियंका चोपड़ा के जीवन में उनके छोटे भाई सिद्धार्थ का बहुत बड़ा योगदान है। सिद्धार्थ ने हमेशा प्रियंका का समर्थन किया है, चाहे वह उनके करियर की शुरुआत हो या उनकी सफलता का दौर। सिद्धार्थ ने अपनी बहन को हमेशा प्रेरित किया और उनके हर निर्णय में उनका साथ दिया। सिद्धार्थ ने अपने करियर के लिए होटल मैनेजमेंट को चुना और वे एक सफल शेफ और रेस्तरां मालिक हैं।
- प्रियंका ने कई बार अपने इंटरव्यू में बताया है कि सिद्धार्थ उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। वे हमेशा प्रियंका के हर फैसले में उनके साथ खड़े रहते हैं और उन्हें मानसिक और भावनात्मक समर्थन प्रदान करते हैं। सिद्धार्थ ने भी प्रियंका के संघर्षों और उनकी सफलता के पीछे हमेशा उन्हें प्रेरित किया है। दोनों भाई-बहन के बीच का यह मजबूत संबंध उन्हें जीवन की हर चुनौती का सामना करने की ताकत देता है।
- एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रोफेशनल गोल्फर अनीशा पादुकोण का बचपन बेहद खास था। दोनों बहनों ने अपने बचपन के दिनों को बहुत एन्जॉय किया। दीपिका हमेशा से ही अपनी छोटी बहन अनीशा के लिए एक प्रेरणा रही हैं। एक किस्सा साझा करते हुए, अनीशा ने मीडिया से बताया था कि कैसे दीपिका ने एक बार उनके लिए स्कूल के प्रोजेक्ट में मदद की थी।
- दीदी ने मेरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में मेरी बहुत मदद की थी, और उस समय मुझे एहसास हुआ कि वह कितनी मेहनती और समर्पित हैं। अनीशा ने यह भी बताया कि कैसे दीपिका ने उन्हें खेलों में भी प्रोत्साहित किया है। "दीदी ने मुझे हमेशा खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है, और आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें उनका बड़ा हाथ है।'
- बॉलीवुड के जाने-माने सितारे सलमान खान अपनी बहनों अलवीरा और अर्पिता के साथ बहुत करीबी रिश्ता रखते हैं। उनका रिश्ता उनके जीवन भर उनके लिए एक प्रेरणास्रोत रहा है। अलवीरा और अर्पिता हमेशा सलमान के लिए सहारा बनी रहीं। चाहे फिल्म इंडस्ट्री में उनके शुरुआती संघर्ष की बात हो या व्यक्तिगत चुनौतियों की, उनकी बहनें हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। उनकी सफलता में उनके प्रोत्साहन ने अहम भूमिका निभाई है।
- हालांकि, अर्पिता की खान परिवार में एंट्री काफी बाद हुई है। सलमान के पिता सलीम पहले डेली मॉर्निंग वॉक पर जाते थे, एक दिन मॉर्निंग वॉक पर फुटपाथ पर एक बच्ची अपनी मां के शव के पास रो रही थी। यही छोटी बच्ची ही आज अर्पिता खान शर्मा के नाम से जानी जाती है। गोद ली गई अर्पिता, वर्तमान में खान परिवार की जान बन चुकी है।
- सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनके भाई हर्षद मल्होत्रा का बचपन बेहद खास था। दोनों भाइयों के बीच एक गहरा संबंध है, जो आज भी कायम है। सिद्धार्थ ने कई बार अपने इंटरव्यू में बताया है कि हर्षद उनके लिए हमेशा से एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
- हर्षद ने सिद्धार्थ को हमेशा प्रोत्साहित किया और उनके हर फैसले में उनका साथ दिया। जब सिद्धार्थ ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला किया, तब भी हर्षद ने उन्हें पूरा समर्थन दिया। दोनों भाइयों के बीच की यह बॉन्डिंग ही सिद्धार्थ को आगे बढ़ने की ताकत देती है।
- सिद्धार्थ और हर्षद का रिश्ता सिर्फ भाईचारे तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। सिद्धार्थ अक्सर कहते हैं कि हर्षद उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण मोड़ पर उनके साथ खड़े रहे हैं। चाहे वह स्कूल के दिनों की बात हो या फिर करियर के शुरुआती संघर्षों की, हर्षद ने हमेशा सिद्धार्थ का हाथ थामे रखा।
- अभिनेत्री विद्या बालन का अपनी बडी बहन मार्केटिंग कम्युनिकेशन कंपनी, मुलेनलो लिंटास ग्रुप में कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रिया बालन से एक अटूट रिश्ता है। हाल ही में अपनी बहन प्रिया बालन के साथ अपने बचपन की यादें साझा कीं थी। उन्होंने बताया कि प्रिया हमेशा उनके लिए एक मजबूत सहारा रही हैं। विद्या ने कहा, "प्रिया मेरी ताकत है। बचपन से ही उसने मुझे हर मुश्किल घड़ी में संभाला है।
- विद्या ने एक किस्सा भी साझा किया जब वह स्कूल में एक नाटक में हिस्सा ले रही थीं। उस समय प्रिया ने उनकी बहुत मदद की थी। विद्या ने कहा, "मैं बहुत नर्वस थी, लेकिन प्रिया ने मुझे हिम्मत दी और मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया।"
- विद्या ने एक इंटरव्यू में मुस्कुराते हुए बताया था कि हम दोनों बचपन में बहुत शरारती थे और हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते थे। दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ रहे हैं और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते रहे हैं।
कंगना रनौत और रंगोली चंदेल:
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा
दीपिका पादुकोण और अनीशा पादुकोण
सलमान खान और अर्पिता-अलवीरा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और हर्षद मल्होत्रा
विद्या बालन और प्रिया बालन:












Click it and Unblock the Notifications