कृति सेनन को मिला UAE का गोल्डन वीजा, जानें क्या हैं इस Visa के फायदे

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन को यूएई (UAE) की सरकार की तरफ से गोल्डन वीजा दिया गया है। इसी के साथ कृति सेनन का नाम बॉलीवुड के उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिनको ये सम्मान पहले मिल चुका है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स को यूएई का गोल्डन वीजा मिल चुका है।

कृति सेनन को मिला यूएई का गोल्डन वीजा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईसीएच डिजिटल के सीईओ इकबाल मार्कोनी से कृति सेनन को ये गोल्डन वीजा मिला है। कृति ने आभार जताते हुए कहा है- यूएई गोल्डन वीजा पाना सम्मान की बात है। मेरे दिल में दुबई के लिए एक खास जगह है और मैं इसकी खूबसूरत संस्कृति का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।

kriti sanon

यूएई के गोल्डन वीजा के फायदे
आपको बता दें कि यूएई के इस गोल्डन वीजा के कई फायदे होते हैं। दुनिया के टॉप डेस्टिनेशंस में से एक यूएई अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए टॉप टैलेंट्स को अकर्षित करने के मकसद से ये वीजा देता है। ये गोल्डन वीजा यूएई में लंबे समय तक रहने या वहां बसने की भी इजाजत देता है।

2019 में हुई थी इस वीजा की शुरुआत
जानकारी के अनुसार यूएई की तरफ से इस गोल्डन वीजा के योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। आम तौर पर अन्य वीजा योजनाओं में व्यक्ति के पास एक नेशनल स्पॉन्सर होना जरूरी है, लेकिन गोल्डन वीजा के साथ इसकी जरूरत नहीं होती है।

कृति से पहले इन सेलेब्स को मिला है गोल्डन वीजा
आपको बता दें कि कृति सेनन से पहले बॉलीवुड की कई हस्तियों को ये गोल्डन वीजा मिल चुका है। यूएई की सरकार ने इससे पहले शाहरुख खान, संजय दत्त, सानिया मिर्जा, बोनी कपूर, वरुण धवन, मौनी रॉय, उर्वशी रौतेला, सुनील शेट्टी, नेहा कक्कड़, रणवीर सिंह, कमल हासन, मोहनलाल, दलकीर सलमान, फराह खान, सोनू सूद और अमाला पॉल को ये गोल्डन वीजा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+