2 साल के लिए अमिताभ बच्चन की किराएदार बनीं ये हसीन एक्ट्रेस, 10 लाख रुपए महीना देगी किराया

मुंबई, 12 दिसंबर। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। मुंबई में उनके कई आलीशान घर हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। अमिताभ बच्चन का परिवार उनके मुंबई स्थित घर 'जलसा' में रहता हैं, वहीं एक्टर ने अपनी अन्य प्रॉपर्टी को रेंट पर दे रखा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन के घर में किराए पर रहने वाली एक बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस भी है। आपको ये जानकर और भी बड़ा झटका लगेगा कि अमिताभ बच्चन उस एक्ट्रेस से 10 लाख रुपए महीना किराया ले रहे हैं।

ये एक्ट्रेस बनी अमिताभ की किराएदार

ये एक्ट्रेस बनी अमिताभ की किराएदार

जी हां, बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस का नाम कृति सेनन है। अभिनेत्री कृति सैनन ने अब अभिनेता अमिताभ बच्चन का मुंबई के अंधेरी में डुप्लेक्स घर किराए पर लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस के नए घर के किराए और सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन के डुप्लेक्स घर का किराया दो साल के लिए 10 लाख रुपए प्रति महीना है। यह अपार्टमेंट बहुमंजिला इमारत की 27वीं और 28वीं मंजिल पर है।

2 साल के लिए किराए पर लिया घर

2 साल के लिए किराए पर लिया घर

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का ये अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला रोड पर अल्टेंटिस बिल्डिंग में स्थित है। घर के साथ चार पार्किंग भी है। अपार्टमेंट का लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 12 नवंबर को दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक लीज रेंटल टर्म 16 अक्टूबर 2021 से 15 अक्टूबर 2023 तक 24 महीने के लिए है। अमिताभ ने अटलांटिस में दिसंबर 2020 में 31 करोड़ में 5184 वर्गफुट की संपत्ति खरीदी, लेकिन अपार्टमेंट अप्रैल 2021 में पंजीकृत हो गया।

60 लाख रुपए जमा कराई सिक्योरिटी डिपॉजिट

60 लाख रुपए जमा कराई सिक्योरिटी डिपॉजिट

बता दें कि कृति ने सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 60 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया है। अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अपनी जुहू की एक संपत्ति को भारतीय स्टेट बैंक को 15 साल के लिए किराए पर दिया है। अमिताभ इस समय अपने जुहू स्थित घर 'जलसा' में रह रहे हैं। अमिताभ ने यह बंगला निर्माता एनसी सिप्पी से खरीदा था, उन्होंने हाल ही में ट्वीट किया था।

अमिताभ के पास हैं कई आलीशान घर

अमिताभ के पास हैं कई आलीशान घर

एक रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन के पास 10125 वर्ग फुट का घर जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट के पास स्थित दो मंजिला बंगला है। बच्चन परिवार का जुहू में एक और घर भी है, जिसका नाम 'प्रतीक्षा' है। वोग इंडिया के मुताबिक अमिताभ यहां अपने माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ रहते थे। अमिताभ के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार परिवार 1976 में घर 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुआ था। उनके बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी यहीं 2007 में शादी की थी।

पहले यहां रहती थीं कृति सेनन

पहले यहां रहती थीं कृति सेनन

वहीं, अमिताभ की नई किराएदार कृति पहले जुहू के एक अपार्टमेंट में रहती थीं। एक्ट्रेस ने 2014 में अपार्टमेंट खरीदा और बहन नुपुर सनन और माता-पिता गीता और राहुल सनोन के साथ रहने लगी थीं। बता दें कि पहले कृति के माता-पिता को उनका एक्ट्रेस बनना पसंद नहीं था। कृति ने कहा कि उनके माता-पिता बॉलीवुड में उनके करियर को लेकर चिंतित थे। एक समय था जब फिल्मों में करियर को बहुत सुरक्षित करियर नहीं माना जाता है। क्‍योंकि यह 9 से 5 की नौकरी नहीं है। यहीं कारण था कि मेरे माता-पिता, किसी भी अन्य मध्यम वर्ग के माता-पिता की तरह, मेरे करियर को लेकर संशय में थे।

यह भी पढ़ें: KBC 13: अमिताभ ने खूबसूरत कृति संग किया Ballroom Dance, कहा- 'कॉलेज के दिन याद आ गए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+