'अपनी मां के सामने ही सेक्स...' जब गुस्साए आमिर खान ने करण जौहर से पूछ लिया ऐसा सवाल

'कॉफी विद करण' के अगले एपिसोड के प्रोमो में सबको रोस्ट करने वाले करण जौहर खुद ही रोस्ट होते नजर आ रहे हैं। शो के अगले मेहमान आमिर खान और करीना कपूर हैं।

मुंबई, 2 अगस्त: करण जौहर के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' में फैंस अपने पसंदीदा सेलेब्स को देख रहे हैं। आलिया भट्ट, रणवीर सिंह से लेकर जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे तक.. दर्शक कई सेलेब्स को अब तक 'कॉफी विद करण' में देख चुके हैं। अब इस टॉक शो में आमिर खान और करीना कपूर नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स की एंट्री से पहले ही बज बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि, प्रोमो में आमिर खान ने करण जौहर से ऐसा सवाल पूछ लिया कि सबको रोस्ट करने वाले करण की बोलती ही बंद हो गई।

फैंस का पसंदीदा शो

फैंस का पसंदीदा शो

कॉफी विद करण हमेशा से फैंस का पसंदीदा शो रहा है। दर्शक अपने फेवरेट स्टार्स को देखने और उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से जानने के लिए इस शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं।

शो के नए मेहमान

शो के नए मेहमान

इस बार शो में आमिर खान और करीना कपूर नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में करण जौहर ने करीना से सेक्स को लेकर सवाल किया तो उनका सवाल उन्हीं पर भारी पड़ गया।

करीना से सेक्स पर सवाल

करीना से सेक्स पर सवाल

दरअसल, शो के सातवें सीजन के अपकमिंग 5वें एपिसोड के प्रोमो में करण करीना से सवाल करते हैं कि बच्चे होने के बाद सेक्स का क्या मजा है? इतने में करीना बोल पड़ती हैं कि उन्हें पता चल जाएगा क्योंकि उनके भी दो जुड़वा बच्चे हैं।

आमिर का करारा पलटवार

आमिर का करारा पलटवार

ऐसे में करण जौहर कहते हैं कि उनकी मां शो देख रही हैं इसलिए वे इस तरह की बातें नहीं कर सकते। ऐसे में आमिर ने बड़ा ही मजेदार सवाल करते हुए करण से पूछा कि आपकी मां को तब फर्क नहीं पड़ता जब आप लोगों की सेक्स लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं।

करीना ने ली चुटकी

करीना ने ली चुटकी

करण जौहर के शो में करीना ने आमिर खान से भी चुटकी ली। करीना ने कहा कि आमिर की एक चीज, जो उन्हें बेहद परेशान करती है.. वो ये कि आमिर को उनकी एक फिल्म की शूटिंग के लिए 100-200 दिन लगते हैं, जबकि अक्षय कुमार 30 दिनों में ही शूटिंग खत्म कर लेते हैं।

आमिर को मिला माइनस

आमिर को मिला माइनस

इतना ही नहीं, करीना ने आमिर को उनके फैशन सेंस के लिए माइनस दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही आमिर पैपराजी के साथ ज्यादा फ्रेंडली हों, लेकिन असल में वे उन्हें ही पसंद करते हैं।

इस दिन स्ट्रीम होगा शो

इस दिन स्ट्रीम होगा शो

बताते चलें कि कॉफी विद करण का ये एपिसोड इस गुरुवार को हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसके साथ ही करीना कपूर और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

विवादों में घिरी फिल्म

विवादों में घिरी फिल्म

लेकिन रिलीज होने से पहले ही एक्टर्स की फिल्म विवादों में घिरी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठी है। दरअसल, बीते दिनों आमिर खान को लेकर ये बात सुर्खियों में थी कि वे कहते हैं कि उन्हें भारत पसंद नहीं है।

आमिर ने दी सफाई

आमिर ने दी सफाई

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, इस बात पर सफाई देते हुए आमिर ने कहा कि लोगों को लाल सिंह चड्ढा जरूर देखनी चाहिए। गलत तरह से मेरे बयान को लिया गया है। ये बिल्कुल झूठ है कि मैं भारत को पसंद नहीं करता। ये दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों को ऐसा महसूस होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+