Koffee With Karan : थ्रीसम पर विजय देवराकोंडा ने दिया ऐसा जवाब कि अनन्या और करण के उड़ गए होश
करण जौहर का शो कॉफी विद करण (Koffee with karan) अपने कैंडिड चैट के लिए पॉपुलर है। विजय देवराकोंडा से करण ने थ्रीसम पर सवाल पूछ लिया। देवराकोंडा के जवाब से अभिनेत्री अनन्या पांडे और खुद होस्ट करण शॉक्ड रह गए।
मुंबई, 26 जुलाई : कॉफी विद करण के सीजन सात में विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे पहुंचे। करण जौहर के कैंडिड चैट शो के दौरान कई बार मेहमानों से ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिसका जवाब लोगों को सकते में डाल देता है। विजय देवराकोंडा से करण ने थ्रीसम पर सवाल कर लिया। इसका जवाब सुनकर करण और साथी अभिनेत्री अनन्या पांडे दोनों शॉक्ड रह गए। बता दें कि करण जौहर सोशल मीडिया पर सक्रिय बॉलीवुड सेलिब्रिटी में गिने जाते हैं। इसका अंदाजा विजय देवराकोंडा के इंस्टाग्राम वीडियो से होता है। करण के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के 5 घंटे के भीतर वीडियो को 8 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। आप भी देखिए, करण ने ऐसा क्या पूछा जिस पर देवराकोंडा के जवाब से अनन्या और करण दोनों शॉक्ड रह गए। (सभी तस्वीरें वीडियो ग्रैब- साभार इंस्टाग्राम @karanjohar)

अपने ही के टॉक शो पर करण को लगा 'शॉक' !
'कॉफी विद करण' से टॉक शो के चौथे एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो में 'लाइगर' के अभिनेता विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को देखा जा सकता है। विजय से कई रोचक सवाल पूछे गए। उनसे सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बारे में बात हुई। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर से जुड़े सवाल भी पूछे गए। प्रोमो काफी इंटरटेनिंग है। हालांकि, टॉक शो के दौरान करण ने कुछ ऐसा भी पूछा जिसका जवाब सुन वे खुद भी सकते में आ गए।

पनीर की थाली पर अनन्या का मजेदार कमेंट
करण के इंस्टाग्राम पर शेयर पोस्ट में कॉफी विद करण के चौथे एपिसोड के प्रोमो की शुरुआत करण जौहर और दो सितारों के मजेदार इंट्रोडक्शन के साथ होती है। फिर विजय देवराकोंडा से करण पूछते हैं कि क्या उन्हें पनीर पसंद है? फिर सारा अली खान और अनन्या पांडे के एपिसोड वाली छोटी सी क्लिप चलाई जाती है। उसमें विजय के बारे में बात हो रही होती है। कहा जाता है कि विजय पनीर की थाली में (Vijay on a cheese platter) है। इस पर अनन्या पांडे पूछती हैं कि क्या वह भी उसी पनीर की थाली में हो सकती हैं?

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
कॉफी विद करण के चौथे एपिसोड का प्रोमो रिलीज होते ही फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। विजय के साथ करण के इंस्टाग्राम वीडियो पर यूजर ने कमेंट किया, "हाहाहाहा... विज्जू बहुत कूल हैं।" एक अन्य ने लिखा, "यह एपिसोड आग लगाने वाला है।"

करण का सवाल, विजय का जवाब
कॉफी विद करण क्योंकि अपने कैंडिट टॉक स्टाइल के लिए पॉपुलर है। ऐसे में शो के होस्ट करण जौहर ने अभिनेताओं ने उनकी सेक्स लाइफ पर भी बातें कीं। जब करण ने विजय से पूछा कि क्या वह कभी थ्रीसम में रहे हैं, तो 'अर्जुन रेड्डी' फिल्म के सुपर स्टार ने कहा, "नहीं।" इसके बाद करण पूछते हैं कि क्या विजय थ्रीसम में रहना चाहेंगे ? करण के सवाल पर विजय देवराकोंडा ने कहा, उन्हें "थ्रीसम" से कोई आपत्ति नहीं।
यहां देखिए वीडियो---
करण के शो में देवराकोंडा अनन्या
बता दें कि करण जौहर के कैंडिड चैट शो कॉफी विद करण में एक्टर विजय देवराकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे लाइगर मूवी के प्रोमोशन के लिए पहुंचे थे। इससे पहले एक अन्य प्रोमोशनल इवेंट में विजय अनन्या और रणवीर सिंह एक साथ दिखे थे।

25 अगस्त को लाइगर रिलीज
बता दें कि लाइगर मूवी में विजय देवराकोंडा मुक्केबाज के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं। लाइगर से विजय बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। 'खाली पीली' (Khaali Peeli) में अपनी ऐक्टिंग के लिए मशहूर रहे अभिनेता विजय देवराकोंडा की लाइगर उनके करियर की पहली बहुभाषी फिल्म होगी। फिल्म 25 अगस्त, 2022 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications