Orry ने डेटिंग लाइफ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, खुद को बताया 'चीटर', बोले- 'मैं एकसाथ 5 लोगों को...'
Koffee With Karan 8: फिल्म निर्माता करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो सामने आ गया। ये शो का आखिरी एपिसोड होगा। ऐसे में इस बार बॉलीवुड सितारे नहीं बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला, सुमुखी सुरेश, दानिश सैत, तनमय भट्ट और ओरहान अवत्रमणि नजर आएंगे।
इस बार शो में ये सभी इंफ्लुएंसर फैंस को खूब एंटरटेन करने वाले हैं। अक्सर देखा गया है कि करण जौहर बॉलीवुड स्टार से उनकी रियल लाइफ से जुड़े सवाल पूछते हैं। लेकिन इस बार ये सभी इंफ्लुएंसर करण को रोस्ट करते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस दौरान ओरी ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

कॉफी विद करण 8 के प्रोमो में करण जौहर ओरी से बात करते हुए नजर आए। करण ने उनसे पूछा कि, सेलिब्रिटी के साथ पोज देने को लेकर वह ट्रोलिंग को कैसे झेलते हैं। इस पर ओरी ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि, लोग मुझपर मीम्स बना रहे हैं लेकिन मुझे इन सबसे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वो लोग मीम्स बना रहे हैं और मै पैसा कमा रहा हूं।
इसके बाद करण ने ओरी से पूछा कि, क्या आप सिंगल हैं? ये सुनकर ओरी हैरान रह गए और उन्होंने अपना सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया। ओरी ने बताया कि वह एकसाथ कई लोगों को डेट कर रहे हैं। ओरी ने कहा, मैं 5 लोगों को डेट कर रहा हूं मैं चीटर हूं मैं चीटिंग कर रहा।' ये सुनकर खुद करण जौहर भी हैरान रह जाते हैं।
इसके बाद कुशा कपिला, सुमुखी सुरेश, दानिश सैत, तन्मय भट्ट करण जौहर को रोस्ट करते हुए नजर आए। उन्होंने पूछा कि, उन्हें कैसा लग रहा है उन्हें स्टार किड को लॉन्च करने का मौका नहीं मिला। इसके बाद सभी उनके साथ मस्ती करते हुए नजर आए। बता दें कि, कॉफी विद करण का आखिरी एपिसोड इस गुरूवार को डिज़्नी+हॉटस्टार पर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications