क्या आपको पता है अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले 'जलसा' की कीमत, इस घर की कहानी आपके होश उड़ा देगी

Amitabh Bachchan Jalsa: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने जब से अपना आलीशान बंगला 'प्रतीक्षा' अपनी लाडली बेटी श्वेता बच्चन के नाम किया है तब से वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अमिताभ बच्चन अब अपनी प्रॉपर्टी का बंटवारा करने वाले हैं। इसी प्रोसेस के तहत बिग बी ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को 'प्रतीक्षा' बंगला गिफ्ट कर दिया है। आपको बता दें कि प्रतीक्षा की कीमत 50 करोड़ रुपए है। ये मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है। हालांकि अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ 'जलसा' बंगले में रहते हैं जो कि काफी बड़ा और शानदार है।

'जलसा' की कीमत 140 करोड़ रुपए
अमिताभ बच्चन का 'जलसा' बंगला भी मुंबई के जुहू इलाके में ही स्थित है। इस आलीशान बंगले की कीमत 140 करोड़ रुपए के आसपास है। इसी बंगले के बाहर बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके हजारों फैंस घंटों इंतजार करते हैं। कुछ लोग तो अमिताभ बच्चन को देखने के साथ-साथ उनका बंगला 'जलसा' देखने की चाहत रखकर भी मुंबई आते हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का ये घर किसी महल से कम नहीं है।

Amitabh Bachchan

'जलसा' में हो चुकी है फिल्मों की शूटिंग
अमिताभ बच्चन के इस आलीशान बंगले जलसा को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। जानकारी के अनुसार इस लग्जीरियल घर में 'चुपके चुपके', 'आनंद', 'सत्ते पे सत्ता' और 'नमक हराम' जैसी सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। फिल्म 'चुपके चुपके' में जलसा को जया बच्चन का घर दिखाया गया था। अमिताभ बच्चन इस जलसा में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। बिग बी का ऑफिस एक दूसरे बंगले 'जनक' में है जहां से सारे प्रोफेशनल काम किए जाते हैं। बिग बी काम से जुड़े मीटिंग्स भी 'जनक' में ही करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने प्रोड्यूसर से खरीदा था ये बंगला
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने जलसा बंगले को दो बार खरीदा था। बिग बी ने ये बंगला प्रोड्यूसर एनसी सिप्पी से लिया था, जो कि पहले इस जलसा के मालिक हुआ करते थे। लेकिन किसी वजह से अमिताभ बच्चन ने पहले इस घर को खरीदकर किसी और को बेच दिया था। अमिताभ बच्चन ने ऐसा तब किया था जब वह दिवालिया हो गए थे। लेकिन बाद में जब हालात अच्छे हुए तो उन्होंने इस बंगले को दोबारा खरीदकर रेनोवेट करवाया था।

भाई और भाभी के नाम पर खरीदा था बंगला
जानकारी के अनुसार बिग बी ने वटैक्स बचाने के लिए इस बंगले को अपने भाई अजिताभ बच्चन और भाभी रमोला के नाम पर खरीदा था। हालांकि बाद में साल 2006 में इस बंगले को अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन के नाम पर कर दिया गया था। फिलहाल बिग बी इस घर में अपीन पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या राय, पोती आराध्या के साथ रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले कुछ समय से बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन, नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्त्य नंदा भी जलसा में ही रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+