अनुराग कश्यप की क्रिएटिव सोच ने बदली थी फिल्ममेकर बाला की फिल्म की कास्टिंग
सिनेमा अक्सर बड़े फैसलों से बदलता है। ऐसा ही एक फैसला फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी लिया, जिसने उनपर पर गहरी छाप छोड़ गया। तमिल डायरेक्टर बाला, जो अपनी रॉ और बेबाक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार धनुष को ऐसे रोल में कास्ट किया जो आम सोच से बिलकुल अलग था। बता दें कि उस वक्त धनुष को अक्सर एक अलग किस्म के हीरो के रूप में देखा जाता था। लेकिन बाला के यकीन ने उनके असली हुनर को सामने लाया और उस तरह से उनकी कमजोरी और गहराई दोनों एक साथ देखने मिली।
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कश्यप ने बताया कि इस कास्टिंग ने उनकी फिल्ममेकिंग की सोच बदल दी। उन्होंने माना कि बाला की फिल्म में धनुष को देखकर उन्हें "स्टार" और "हीरो" की परिभाषा पर दोबारा सोचने का मौका मिला। उनके लिए ये साबित हुआ कि असलीपन और परफॉर्मेंस, चमक-धमक या परंपराओं से कहीं ज्यादा ताकतवर हो सकते हैं। खुद हिंदी सिनेमा में सीमाओं को तोड़ने के लिए पहचाने जाने वाले कश्यप ने माना कि बाला के इस बेखौफ फैसले ने उनकी सोच को और बड़ा किया और कास्टिंग के हुनर के प्रति उनका सम्मान और गहरा कर दिया।

हाल की बात करें तो, अनुराग कश्यप अपनी अमेज़न MGM स्टूडियोज इंडिया की फिल्म निशानची की तैयारी में जुटे हैं। अजय राय और रंजन सिंह के प्रोडक्शन हाउस जार पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म, फ्लिप फिल्म्स के साथ एसोसिएशन में बनाई गई है। लंबे समय से इंतज़ार की जा रही इस थियेट्रिकल रिलीज़ में डेब्यू कर रहे ऐश्वर्य ठाकरे डबल रोल में नज़र आएंगे।
उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। एक्शन, ह्यूमर और ड्रामा से भरपूर यह मसाला एंटरटेनर 19 सितंबर 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications