Lock Upp में कंटेस्टेंट्स की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, अंजलि अरोड़ा सब पर भारी

मुंबई, 09 मार्च: ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने शुरुआत के बाद से ही लगातार चर्चाओं में है। एकता कपूर और कंगना रनौत के शो ने जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है। 'लॉकअप' के अंदर से कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स विस्फोटक खुलासे कर रहे हैं, जिसके चलते शो को दर्शकों की भरपूर अटेंशन मिल रही है। शो के फॉर्मेट की बात करें तो यह एक तरफ से 'बिग बॉस' की तरह ही है, यहां कंटेस्टेंट्स को जेलर के दिए गए टास्क को पूरा करना होता है। ऐसे में जानिए 'लॉकअप' के अंदर रहने के लिए किस कंटेस्टेंट को कितनी फीस मिल रही है और कौन फीस के मामले में एक दूसरे पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

करणवीर बोहरा और मुनव्वर फारूकी

करणवीर बोहरा और मुनव्वर फारूकी

सबसे पहले बात करे टीवी एक्टर करणवीर बोहरा की तो वो शो से अच्छी खासी फीस वसूल रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक करणवीर बोहरा को हर हफ्ते के हिसाब से 2 लाख रुपए मिले रहे है, जबकि विवादित स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी फीस के मामले में कई कंटेस्टेंट्स को टक्कर देते हुए हाईएस्ट पेड हैं। मुनव्वर को 3 से 3.50 लाख रुपए की फीस दी रही है, हर हफ्ते के हिसाब से।

निशा रावल और पायल रोहातगी

निशा रावल और पायल रोहातगी

टीवी एक्ट्रेस निशा रावल भी उस वक्त काफी चर्चाओं में आईं थी, जब उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक निशा रावल 1.75-2 लाख रुपए हर हफ्ते फीस के तौर पर चार्ज करती हैं। ऐसे ही फीस के मामले में एक्ट्रेस पायल रोहातगी 3 लाख रुपये की मोटी फीस वसूल रही हैं।

सिद्धार्थ शर्मा और शिवम शर्मा

सिद्धार्थ शर्मा और शिवम शर्मा

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्पिट्जविला' में नजर आ चुके एक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने जेल में रहने के लिए 2-2.5 लाख रुपए की फीस हर हफ्ते वसूल रहे हैं, जबकि एक्टर शिवम शर्मा भी किसी भी तरह से फीस के मामले में किसी से कम नहीं है, वो भी 2 लाख रुपए की फीस चार्ज कर रहे हैं।

सारा खान और तहसीन पूनावाला

सारा खान और तहसीन पूनावाला

लॉकअप में एक्ट्रेस सारा खान भी है, जिन्होंने इससे पहले बिग बॉस 4 में भी हिस्सा लिया था और शो में अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि कुछ ही महीनों में उनका तलाक हो गया। वही अब वो इस शो में वो 2.50 से 3 लाख रुपए फीस ले रही हैं। ऐसे में बिग बॉस 13 में हिस्सा ले चुके वकील और राजनीतिक विशेषज्ञ तहसीन पूनावाला भी 1.25 से 1.5 लाख रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं।

सायशा शिंदे और बबीता फोगाट

सायशा शिंदे और बबीता फोगाट

डिजाइनर सायशा शिंदे की पहचान 2021 की शुरुआत में एक ट्रांसवुमन के रूप में सामने आईं थी। इससे पहले वो स्वप्निल शिंदे थे। शो के लिए वो करीब 1 लाख रुपए की फीस ले रहे हैं, जबकि पहलवान बबीता फोगट शो में हिस्सा लेने के लिए करीब 3 लाख रुपए की फीस वसूल रही हैं।

पूनम पांडे और अंजलि अरोड़ा

पूनम पांडे और अंजलि अरोड़ा

बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने 2013 में फिल्म 'नशा' के साथ अपना फिल्मी डेब्यू किया था। पिछले साल उन्होंने अपने पति पर छेड़छाड़, धमकी और मारपीट का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब उनको इस शो के लिए करीब 3 लाख रुपए फीस दी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा शो की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं, उनको हर हफ्ते के 3 से 4 लाख रुपए की फीस दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+