KL Rahul-Athiya Wedding: राहुल-अथिया के संगीत सेरेमनी में हुआ धमाल, सामने आई फंक्शन की अनदेखी वीडियो

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बीच कपल के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Athiya

Shetty
KL
Rahul
Wedding:
बॉलीवुड
एक्टर
सुनील
शेट्टी
की
बेटी
अथिया
शेट्टी
कुछ
ही
घंटो
में
अपने
लॉन्ग
टाइम
ब्वॉयफ्रेंड
केएल
राहुल
संग
शादी
के
बंधन
में
बंधने
वाली
हैं।
आज
आथिया
और
केएल
राहुल
शाम
4
बजे
के
सात
फेरे
लेंगे
और
हमेशा
के
लिए
एक
दुजे
के
हो
जाएंगे।
फिलहाल
सुनील
शेट्टी
के
खंडाला
फार्महाउस
में
शादी
का
मंडप
सज
चुका
है।
शादी
से
पहले
केएल
राहुल
और
अथिया
के
संगीत
फंक्शन
हुआ।
जिसकी
वीडियो
सोशल
मीडिया
पर
वायरल
हो
रही
है।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

केएल राहुल और अथिया के संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल

केएल राहुल और अथिया के संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को केएल राहुल और अथिया शेट्टी के संगीत का फंक्शन हुआ। वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला फार्महाउस लाइटों से सजा हुआ है। डेकोरेशन देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरा परिवार शादी के जश्न में डुबा हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

अथिया और केएल राहुल की शादी में किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। वहीं दूसरी तरफ कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। कपल की शादी में भले ही मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन, पैपराजी को एक लिमिट से ज्यादा आगे बढ़ने के लिए मना किया गया है। लेकिन, इन सबके बावजूद संगीत की इस वीडियो में शादी की रौनक देखी जा सकती है।

शेट्टी परिवार ने मचाया धमाल

शेट्टी परिवार ने मचाया धमाल

वीडियो में खंडाला फार्महाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बंगले की हर तरफ शेट्टी परिवार की चहल-पहल देखी जा सकती है। वहीं संगीत में मौजूदा गेस्ट खूब एंजॉय करते हुए नजर आए। खबर है कि, कपल को उनके करीबी दोस्तों और परिवार वालों ने शानदार परफॉर्मेंस कर सरप्राइज दिया है।

इस समय लेंगे 7 फेरे

इस समय लेंगे 7 फेरे

जानकारी के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी सोमवार की शाम 4 बजे सात फेरे लेंगे। इस दौरान उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। शादी में लगभग 70 से 100 लोगों को इनवाइट किया गया है। शादी करने के बाद कपल सुनील शेट्टी के साथ मीडिया से बातचीत करेंगे। फिलहाल सभी फैंस कपल की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे डेट

बता दें कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें प्यार में बदल गई। हालांकि रिलेशनशिप की शुरूआत में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया था। अथिया की फिल्म तड़प के बाद सुनील शेट्टी ने दोनों के रिलेशनशिप की मीडियो को जानकारी दी थी। अब लंबे इंतजार के बाद दोनों हमेशा के लिए एक दुजे के होने जा रहे हैं। फैंस लगातार कपल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।

Recommended Video

      KL Rahul और Athiya Shetty की शादी कब ?, Suniel Shetty ने तोड़ी चुप्पी | वनइंडिया हिंदी*Entertainment

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+