कास्टिंग के बदले कॉम्प्रोमाइज करने के सवाल को सुनकर इस हसीना को आई थी मजा, बोलीं- 'मुझे ये सुनकर'

Kirti Kulhari Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में कीर्ति कुल्हारी ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर में कई जॉनर की फिल्मों में अलग-अलग रोल किए हैं। हिंदी के अलावा वो साउथ इंडस्ट्री में भी खूब नाम किया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है।

कीर्ति ने हाल ही में बॉलीवुड बबल से बातचीत की है। इसमें उन्होंने कास्टिंग काउच पर ऐसी बात कही जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। कीर्ति ने साउथ इंडस्ट्री में जो उनके साथ हुआ था, उसका एक्सपीरिएंस शेयर किया। कास्टिंग काउच या जिसे कॉम्प्रोमाइज कहते हैं, जब कीर्ति से इस बारे में पूछा गया तो वो बहुत खुश हो गईं थी। ऐसा क्यों, पढ़िए ये रिपोर्ट।

Kirti Kulhari Casting Couch

बॉलीवुड बबल से बातचीत में उन्होंने कहा, हम लगातार कास्टिंग काउच के बारे में सुनते आ रहे हैं। साथ ही ये बात हमारे दिमाग में कहीं ना कहीं बनी रहती है। करियर की शुरआत में ही मेरे साथ ऐसा वाक्या हो चुका है। मुझसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बार एप्रोच किया गया था। तब मैं ये सुनकर सोच में पड़ गई थी। मैं ये सोच रही थी कि क्या यही कास्टिंग काउच है। तब मैंने उन्हीं से पूछ लिया कि क्या आप कास्टिंग काउच के बार में पूछ रहे हैं? मुझे इस बात सुनकर कोई भी हैरानी नहीं हुई थी। बल्कि मैं अंदर से हंस रही थी। ये हुआ भी इसलिए क्योंकि ऐसा लगा रहा था कि मैंने इसके बारे में बहुत सुना है और क्या ऐसे ही होता है ये? इसके बारे में लोग ऐसे ही पूछ लेते हैं?

कीर्ति ने आगे कहा, हालांकि मैंने इसके बारे में तुरंत मना कर दिया। तब भी मैं खुश थी। लेकिन मुझे इस बारे में पूछे जाने का कोई गुस्सा नहीं था। वजह ये भी है क्योंकि सबने इतना ज्यादा हंगामा किया था। लेकिन मुझे ये सब बहुत मनी लगा। बता दें, कीर्ति हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बैडैस रवि कुमार में नजर आईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+