Kiara NetWorth: पैदा होते ही कियारा आडवाणी का बच्चा बन जाएगा इतने करोड़ का मालिक, जानिए एक्ट्रेस की नेटवर्थ
Kiara Advani Net Worth: कियारा आडवाणी ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसके अलावा वो इन दिनों अपनी फिल्म वॉर 2 के लिए भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में कियारा ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के साथ नजर आएंगी। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट और टीजर भी जल्द आने वाल है। इन सबके के बीच कियारा भी खूब सुर्खियों में हैं।
एक इंटरव्यू में कियारा ने कहा था कि उन्हें एक लड़का और लड़की चाहिए। दोनों ट्विंस होंगे तो और भी अच्छा है। प्रेग्नेंसी की बीच कियारा की नेटवर्थ और कमाई जान लीजिए। अगर उनका बच्चा आता है तो वो पैदा होते ही कितना रईस होगा।

रिपोर्ट्स की माने तो कियारा आडवाणी ने कुल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है। हर महीने लगभग 40 से 45 लाख रुपये की कमाई करती हैं और उनकी सालाना कमाई करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कियारा एक फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी फिल्मों के साथ साथ विज्ञापनों से भी खूब कमाई करती हैं। एक ब्रांड को इंडोर्स करने के लिए वो 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनके पास 4 बड़े ब्रांड्स शामिल हैं।
इसके अलावा मुंबई में कियारा की प्रॉपर्टी और फ्लैट भी हैं। उनकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये के आसपास है। साथ ही कियारा को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास 80 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स5 (BMW X5), 75 लाख की बीएमडब्ल्यू 530डी (BMW 530d) और 60 लाख की मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz E-Class) कार हैं। इनके अलावा कियारा के पास एक Audi A8L भी है।
कमाई के मामले में उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कम नहीं हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 141 करोड़ रुपए है। एक फिल्म के लिए सिद्धार्थ 15-20 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वो कुछ बड़े ब्रांड भी एंडोर्स करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications