Kiara Advani: कियारा आडवाणी बनीं मां, बेटी के साथ बना ये खास संयोग, जुलाई महीने से जुड़ा कनेक्शन

Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पैरेंट्स बन चुके हैं। शादी के 2 साल बाद इस जोड़ी ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए दोनों ने इस खुशखबरी को लोगों के साथ शेयर किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बने बेटी के पैरेंट्स
इस खबर के वायरल होते ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। खास बात ये है कि कियारा आडवाणी और उनकी नन्ही परी का जन्म एक ही महीने में हुआ है।

Kiara Advani

मां-बेटी के बीच बना बड़ा संयोग

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई को है और अब उनकी बेटी ने भी इसी महीने जन्म लेकर इस कनेक्शन को और भी स्पेशल बना दिया है। अब हर साल जुलाई का महीना इस परिवार के लिए डबल सेलिब्रेशन लेकर आएगा।

एक ही महीने में सेलिब्रेट होगा मां-बेटी का जन्मदिन

लोगों की मानें तो पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा जुलाई महीने में सिर्फ अपनी पत्नी कियारा आडवाणी का बर्थडे खास बनाने की तैयारियों में जुटते थे, अब उन्हें अगले साल से अपनी बेटी के लिए भी सरप्राइज प्लान करने होंगे। कहा जा रहा है कि जुलाई का महीना अब सिद्धार्थ मल्होत्रा लिए जिम्मेदारियों वाला और जश्न भरा महीना बन गया है।

31 जुलाई को है कियारा का जन्मदिन

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी का जन्मदिन 31 जुलाई को आता है। इइस साल कियारा 34 साल की हो जाएंगी। हालांकि, उनकी बेटी की सटीक जन्मतिथि अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। मीडिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गत 15 जुलाई 2025 को ये खुशखबरी सामने आई थी कि कियारा और सिद्धार्थ पैरेंट्स बन चुके हैं। हालांकि कपल ने इस बात की पुष्टि आज यानी 16 जुलाई 2025 को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की है।

सिद्धार्थ-कियारा की जिंदगी में आईं खुशियां

इस वक्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जिंदगी में खुशियों की एंट्री हो चुकी है। फैंस को इंतजार है उस दिन का जब ये कपल अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाएगा। इसी बीच अपनी पोती को देखने के लिए सिद्धार्थ के पैरेंट्स दिल्ली से मुंबई पहुंच चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+