Khel Khel Mein Trailer: 3 कपल्स की जिंदगी में आएगा ऐसा भूचाल, अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Khel Khel Mein Trailer Out: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म खेल खेल में काफी लंबे समय के बाद कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

'खेल खेल में' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान भी लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म मेकर्स ने लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए आज यानी 2 अगस्त 2024 को मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Khel Khel Mein

फिल्म की कहानी में है प्यार, शादी और दोस्ती
ट्रेलर देखकर ये साफ समझ आ रहा है कि इस फिल्म की कहानी प्यार, शादी और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'खेल-खेल में' दोस्ती और प्यार का रंग चढ़ेगा, मस्ती और मजाक, सब कुछ मिलेगा। ट्रेलर रिलीज हो गया है...बायो में लिंक! खेल खेल में 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है....गेम इज ऑन।

'खेल खेल में' अक्षय कुमार की दमदार कॉमेडी
'खेल खेल में' का ट्रेलर फिल्म की दिलचस्प कहानी की एक झलक पेश करता है, जो सात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक डिनर पार्टी के लिए एक ट्विस्ट के साथ इकट्ठा होते हैं। जैसे ही वह अपने फोन सौंपते हैं, रहस्य और झूठ उजागर होने लगते हैं, एक-दूसरे के बारे में छिपी सच्चाइयों को बताना शुरू कर देते हैं। सभी लोग एक मजेदार सफर पर निकल पड़ते हैं।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि ये फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी का क्लैश हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' होगा जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव जैसे कलाकार हैं। इसी के साथ, एक्शन ड्रामा 'वेदा' भी इसी दिन रिलीज हो रही है जिसमें जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+