रक्षाबंधन पर KGF स्टार यश ने अपनी बहन पर लुटाया दिल खोलकर प्यार, कहा- 'भाग्य हमें साथ लाया...'
रक्षाबंधन पर KGF स्टार यश ने अपनी बहन पर लुटाया दिल खोलकर प्यार, कहा- 'भाग्य हमें साथ लाया...'
मुंबई, 11 अगस्त: रक्षाबंधन का त्योहार आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के स्टार भी आज अपने भाई-बहनों के साथ राखी का त्योहार मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश ने भी अपनी बहन के साथ रक्षा बंधन मनाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें कोई शक नहीं है कि यश फिल्म उद्योग के सबसे बड़े नामों में से एक है। उनकी स्टाइलिश स्क्रीन उपस्थिति, हार्ड लुक और विनम्र स्वभाव के कारण उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है। पैन इंडिया सुपरस्टार अपनी हर फोटोज और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। यश ने गुरुवार 11 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपनी बहन नंदिनी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं हैं। यश को आखिरी बार प्रशांत नील द्वारा निर्देशित केजीएफ चैप्टर 2 में देखा गया था। जो 2018 में आई केजीएफ फिल्म का सीक्वल था।

यश ने कहा- प्यार से बंधा है हमारा रिश्ता
यश ने अपनी बहन को रक्षा बंधन पर एक मार्मिक संदेश के साथ शुभकामनाएं दीं हैं। और राखी बंधवाते हुए तस्वीर भी शेयर की है। यश ने एक साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। यश ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन भर के प्यार और समर्थन से बंधा होता है। हम भाग्य से एक साथ आए हैं लेकिन जीवन भर प्यार और समर्थन से बंधे। आप सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।'' इसके उन्होंने अपनी बहन को भी टैग किया है।

जानिए यश के परिवार के बारे में?
यश एक बहुत ही साधारण से परिवार से आते हैं। यश के पिता बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के कर्मचारी के बेटे हैं। यश एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। यश अपने परिवार के साथ एक मजबूत बंधन साझा करते हैं। उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें और उनकी बहन को कभी भी किसी से कमतर महसूस नहीं करने के लिए कहा था। यश ने कई मौकों पर कहा है कि वह अपना सारा खाली वक्त परिवार के साथ बिताना चाहते हैं।

अपने माता-पिता के भी काफी करीब हैं यश
यश ने एक इंटरव्यू में कहा था, "हालांकि हम एक बहुत ही विनम्र पृष्ठभूमि से हैं, मेरे माता-पिता ने मुझे या मेरी छोटी बहन को कभी यह महसूस नहीं कराया कि हमारे पास किसी चीज की कमी है। स्कूल और कॉलेज में मेरे सहपाठी अलग-अलग पृष्ठभूमि से थे, लेकिन यह मुझमें पैदा हो गया था कि मैं उनसे किसी मामले में कम नहीं हूं। इससे मुझे यह महसूस करने में मदद मिली कि मैं जो कुछ भी सपना देखता हूं उसके पीछे जा सकता हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसका पूरा श्रेय मेरे माता-पिता को जाना चाहिए।''

यश की KGF-2 ने तोड़ सारे रिकॉर्ड
यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केजीएफ चैप्टर 2 ने प्रभास की बाहुबली-2 (2017) और आमिर खान की दंगल के बाद दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। केजीएफ में यश रॉकी भाई की भूमिका में देखे गए हैं। केजीएफ-2 में यश के अलावा संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज और राव रमेश भी अहम किरदारों में हैं। हालांकि यश ने अपनी अगली फिल्म को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक यश की अगली फिल्म केजीएफ चैप्टर-3 ही होगी।












Click it and Unblock the Notifications