KBC 14: हॉट सीट पर पहुंचे अबू सलेम को पकड़ने वाले DGP, अभिषेक को बताया अमिताभ से बेहतर अभिनेता
नई दिल्ली, 18 अगस्त। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन इस बार भी दर्शकों को काफी मनोरंजित कर रहा है। शो में आने वाले एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट हर बार कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो लोगों के दिलों को छू जाता है। इस वक्त हॉट सीट पर एक ऐसे बहादुर व्यक्ति बैठे हैं, जिनकी बातें सुनकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए और उन्होंने खुद हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया। जी हां यहां बात हो रही है नागालैंड के डीजीपी रुपिन शर्मा की।

डीजीपी रुपिन शर्मा की गिनती जांबाज ऑफिसरों में होती है
डीजीपी रुपिन शर्मा की गिनती जांबाज ऑफिसरों में होती है, साथ ही उन्होंने नागालैंड की जनता के लिए काफी कुछ किया भी है। इसका खुलासा शो के वीडियो क्लिप में हुआ। जिसमें आम जनता से लेकर राज्य के मंत्री तक ने डीजीपी के कार्यों की सराहना की।
'रुपिन शर्मा बहुत नेकदिल इंसान हैं'
वहां के मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'रुपिन शर्मा बहुत नेकदिल इंसान हैं। अगर वो केबीसी में कुछ भी जीतते हैं तो निश्चित रूप से वो उसका कुछ हिस्सा यहां की जनता के लिए खर्च करेंगे।'

Thank You Nagaland: रुपिन शर्मा
जिसे सुनने के बाद अमिताभ समेत सभी ने ताली बजाकर रुपिन शर्मा को सम्मान दिया, जिसके बाद रुपिन शर्मा ने इमोशनल होते हुए नागालैंड की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि Thank You Nagaland, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया।

'हां अबू सलेम..की लोकेशन ट्रेस की थी'
देखने में बेहद ही शांत और डाउन टू अर्थ रुपिन शर्मा से जब अमिताभ ने पूछा कि हमने सुना है कि साल 2002 में आपने बहुत ही खौफनाक वॉन्टेड टेररिस्ट को पकड़ा था? तो इस पर रुपिन ने कहा कि 'हां अबू सलेम...बॉम्बे ब्लास्ट हुए जिसमें उसी का हाथ था, मुझे मेल के जरिए सूचना मिली थी कि वो पुर्तगाल में है, मैंने उसकी लोकेशन ट्रेस की थी।'

18 सितंबर 2002 को अबू सलेम अरेस्ट हुआ था
गौरतलब है कि 1993 में मुंबई में हुए विस्फोट के मामले में अबू सलेम सजा काट रहा है, 18 सितंबर 2002 को अबू सलेम अरेस्ट हुआ था और उसे नवंबर 2005 को भारत को प्रत्यर्पित कर दिया गया था।

अभिषेक को बताया अमिताभ से बेहतर अभिनेता
आपको बता दें कि रूपिन से बातचीत के दौरान जब अमिताभ बच्चन ने कहा कि मेरे बेटे अभिषेक ने एक फिल्म की थीं दसवीं, वो भी कैदियों की कहानी पर आधारित थी। तो इस पर रूपिन ने कहा कि एक पिता के लिए इससे अच्छा पल नहीं हो सकता है, मैं ये कहना चाहूंगा कि अभिषेक आपसे से अच्छे एक्टर हैं, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन बहुत ज्यादा खुश हो गए और उन्होंने कहा कि Yes, He is a Better Actor than Me.
रुपिन शर्मा ने जीता लोगों का दिल
फिलहाल रुपिन शर्मा रोलओवर कंटेस्टेंट हैं, वो 20, 000 रु जीत चुके हैं। वो आज रात नौ बजे से खेल को आगे बढ़ाएंगे, देखते हैं कि वो कितनी दूर तक जाते हैं। फिलहाल उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है इसलिए लोग उनके वायरल वीडियो में जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
यह भी देखें












Click it and Unblock the Notifications