KBC 13 में पहुंची लेडी सब इंस्पेक्टर, शो में जीते पैसों को लेकर बनाई है खास योजना

मुंबई, 27 अगस्त। कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन शुरू हो चुका है। केबीसी-13 सीजन की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने धमाकेदार अंदाज में की है, इस सीजन के शुरुआती दौर में ही शो को अपनी पहली महिला करोड़पति मिल गई है। हिमानी बुंदेला इस सीजन में करोड़पति बनने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं। हिमानी ने शो में एक करोड़ रुपए का इनाम जीता। हिमानी के बाद इस शो में अब मध्य प्रदेश की महिला सब इंस्पेक्टर की एंट्री हुई है। हालांकि निमिशा बड़ी राशि नहीं जीत सकीं लेकिन उनका कहना है कि कौन बनेगा करोड़पति का यह अनुभव उनके साथ पूरी जिंदगी रहेगा।

भावुक हो जाती हैं निमिशा

भावुक हो जाती हैं निमिशा

निमिशा जब फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट में चयनित होती हैं और अमिताभ बच्चन उनके नाम चयन होने का ऐलान करते हैं थो निमिशा खुशी के मारे भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक जाते हैं। जिसके बाद खुद अमिताभ बच्चन आंसू पोछने के लिए उन्हें टिश्यू पेपर देते हैं और कहते हैं हमारे पास ऑक्सीजन होती तो आपको देते ताकि आप सांस ले पातीं। निमिशा कहती हैं कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं यहां आपके सामने बैठी हूं।

 3.20 लाख रुपए जीते

3.20 लाख रुपए जीते


निमिशा ने शो में 3.20 लाख रुपए की राशि जीती और बड़ी राशि जीतने से चूक गईं लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी मलाल नहीं है। शो के बाद अपने अनुभव को साझा करते हुए निमिशा ने कहा कि मैं इस अनुभव अपनी पूरी जिंदगी कभी भी नहीं भूल पाऊंगी। यह ऐसा अनुभव है जिसमे मैं सारी जिंदगी सहेजकर रखना चाहती हूं और इसे आने वाली पीढ़ियों तो आगे बढ़ाना चाहती हूं।

बिग बी के साथ अनुभव

बिग बी के साथ अनुभव

अमिताभ बच्चन के साथ अपने अनुभव के बारे में निमिशा ने कहा कि उनके साथ का अनुभव बेहतरीन था, कभी नहीं भूलने वाला। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो कंटेस्टेंट की चिंता को दूर कर देते हैं। वह जिस तरह से बात करते हैं उससे आप अच्छा महसूस करने लगते हैं, नर्वस नहीं होते हैं और किसी भी तरह की टेंशन नहीं होती है। निमिशा कहती हैं मुझे अमिताभ सर से ज्यादा हॉट सीट का डर लग रहा था, मैं इसको लेकर काफी नर्वस थी।

पहले ही प्रयास में मिली सफलता

पहले ही प्रयास में मिली सफलता

कौन बनेगा करोड़पति में निमिशा पहले ही प्रयास में पहुंचने में सफल रही। उन्होंने कहा कि लोग कई साल तक कोशिश करते हैं लेकिन मैं पहली बार में चयनित हो गई। निमिशा ने बताया कि मैंने मां के काफी जोर देने के बाद इसमे अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने कहा कि जब मुझे कंप्युटराइज्ड कॉल आई तो मैं यकीन नहीं सकी की यह वास्तविक कॉल है। निमिशा ने बताया कि मैं खुद साइबर क्राइम में काम करती हूं और मेरे पास अक्सर ऐसे मामले आते हैं। लोगों के साथ केबीसी के नाम पर ठगी होती रहती है तो मुझे लगा कि यह फेक कॉल होगी, लेकिन जब मैंने उस कॉल को पूरा सुना तो मुझे यकीन हुआ यह वास्तविक कॉल है।

जिंदगीभर सहेजकर रखेंगी पैसे

जिंदगीभर सहेजकर रखेंगी पैसे

केबीसी में निमिशा ने 3.20 लाख रुपए जीते हैं और वह कहती हैं कि मैं इस पैसे को हमेशा सहेजकर रखूंगी। उन्होंने कहा कि मैंने शो के लिए फ्लाइट टिकट तक को सहेज कर रखा है, यहा जो बैच मुझे मिलाथा उसे भी मैं सहेजकर रखूंगी और यहां जो पैसा मैंने जीता है उसे कभी खर्च नहीं करूंगी। इसे मैं पीढ़ि दर पीढ़ि आगे बढ़ाऊंगी। केबीसी के हर पल को मैं सहेजकर रखूंगी। निमिशा कहती हैं कि पैसे कोई मायने नहीं रखते हैं मैं हॉटसीट तक पहुंची यह मेरे लिए किसी सपने जैसा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+