KBC 13: जानिए 1 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया सवाल, जिसका जवाब नहीं दे सके प्रांशू त्रिपाठी
केबीसी 13 में जानिए एक करोड़ का सवाल जिसका जवाब प्रांशू त्रिपाठी नहीं दे पाए,क्या आपको मालूम है
मुंबई, 23 सितंबर। कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13' दिन प्रतिदिन और भी रोचक होता जा रहा है। सीजन 13 को आगरा की हिमांनी बुंदेला के रूप में अपनी पहली करोड़पति मिल गई लेकिन गुरुवार के शो में कंटेस्टेंट प्रांशु त्रिपाठी जो कि बहुत अच्छा खेलते हुए एक करोड़ के प्रश्न तक पहुंच गए लेकिन उन्हें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे गए एक करोड़ के प्रश्न का जवाब नहीं मालूम था इसलिए उन्होंने शो से क्विट कर दिया। क्या आपको इस एक करोड़ रुपये के लिए पूछे गए प्रश्न का उत्तर मालूम था?

एक करोड़ रुपये के लिए शो में पूछा गया ये सवाल
प्रांशू त्रिपाठी से अमिताभ बच्चन ने जो एक करोड़ रुपये के लिए प्रश्न पूछा था वो प्रश्न था
प्रश्न- शाही जहाज जंग एक सवाई किस भारतीय शासक की संपत्ति थी जिसे बिट्रिश समुद्री डाकू हेलरी एग्री ने लूटा?
इस प्रश्न के आप्शन में था
A- टीपू सुल्तान B- हैदर अली C- औरंगजेब D-बाजीराव द्वितीय
उत्तर- इस प्रश्न का सही उत्तर है औरंगजेब।
अमिताभ ने इस प्रश्न का सही उत्तर देते हुए ये भी बताया कि ये लूट इतिहास में अब तक हुई समुद्री लूट में सबसे बड़ी लूट में दर्ज है और इस लूट में औरंगजेब के जहाज पर तैनात बड़ी संख्या में कर्मचारी भी मारे गए थे।

प्रांशु त्रिपाठी ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ की जमकर मस्ती
गुरुवार के एपिसोड में जबलपुर से आए कंटेस्टेंट प्रांशु जो कि एक टीचर है उन्होंने अमिताभ के कोर्ट को देखकर कहते हैं कि ऐसा कोर्ट मेरे पास भी है। जेब की तरफ इशारा करते हुए प्रांशु बोले कि लेकिन मेरे पास ये नहीं है. यहां वह कोर्ट के पॉकेट स्क्वॉयर की बात कर रहे थे। पॉकेट स्क्वॉयर जेब में स्टाइल में रखे जाने वाले रुमाल को कहते हैं. वह पॉकेट स्क्वॉयर के लिए कहते हैं कि ये बड़ा बेकार लगता हैऍ मुझे अच्छा नहीं लगताऍ इसके बाद अमिताभ बच्चन, प्रांशु से कहते है- जब ये खेला खत्म होगा, तो ये उतारकर हम आपको दे देंगे!

रोहित शर्मा के जबदरस्त फैन हैं प्रांशू
शो में प्रांशु ने बताया कि वो किक्रेटर रोहित शर्मा को भगवान की तरह पूजते हैं। अमिताभ बच्चन को वो बताते हैं कि उन्हें क्रिकेट का बुहत शौक है। वे क्रिकेटर रोहित शर्मा के बहुत बड़े फैन हैं। प्रांशु बताते हैं कि वे रोहित शर्मा को भगवान की तरह पूजते हैं। प्रांशु आगे कहते हैं कि 'प्रोफेशन से भले ही वे टीचर हैं, लेकिन दिल से क्रिकेटर हैं।

प्रांशू ने बिग बी के साथ शेयर की अपन लव स्टोरी
प्रांशू ने शो में ये भी बताया कि वो रोहित शर्मा की फोटो अपने पर्स में रखते है। उन्होंने निकाल कर भी दिखाया। जिस पर अमिताभ उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि वह रोहित शर्मा की तस्वीर अपने पास रखते हैं। जबकि इनकी एक सुंदर सी गर्लफ्रेंड भी है अनामिका। उनका फोटो नहीं रखा है इन्होंने। जिस पर प्रांशु हंसने लगते हैं। अमिताभ से प्रांशू अपनी लव स्टोरी भी शेयर करते हैं। जब बिग बी पूछते हैं कि गर्ल फ्रैंड या रोहित शर्मा में से किसी एक को चुनना हो तो किसे चुनेंगे,इसका जवाब चालाकी से देते हुए प्रांशू कहते हैं सर आपने तो 7 करोड़ रुपये के प्रश्न से भी ज्यादा कठिन प्रश्न पूछ लिया है। जिस पर बिग बी जोर-जोर से हंसते हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications