KBC 13 Video: 'आपकी बहू से होती है जलन', अमिताभ के सामने ही कंटेस्टेंट ने ऐश्वर्या के लिए क्यों कहा ऐसा?

मुंबई, 6 अक्टूबर। बॉलीवुड के 'शहंशाह' यानी अमिताभ बच्चन को अपने ही शो में अपनी ही बहू ऐश्वर्या को लेकर एक कंटेस्टेंट से आश्चर्यजनक बातें सुनने को मिलीं। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का 13वां सीजन जारी है और हर बार कि तरह इसे भी अभिनेता अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में एक एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है।

कंटेस्टेंट की बात सुन अमिताभ भी हैरान

कंटेस्टेंट की बात सुन अमिताभ भी हैरान

आपने भी देखा होग कि अमिताभ हॉट सीट पर पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स से उनकी लाइफ और गोल्स के बारे में पूछते हैं। कुछ प्रतिभागियों के जवाब एकदम सीधे और सामान्य होते हैं तो कुछ की बातें सुन खुद अमिताभ बच्चन भी चकित रह जाते हैं। सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से कहती है कि उसे ऐश्वर्या राय बच्चन से जलन होती है।

ऐश्वर्या राय से है जलन

ऐश्वर्या राय से है जलन

अपने सामने बैठी महिला की ये बात सुन अमिताभ भी हैरान रह गए और वह इसकी वजह पूछते हैं। वीडियो में अमिताभ पूछते हैं, फिल्में वगैरह देखने का समय मिलता है? तो महिला ने कहा- 'फिल्में ही देखती हूं मैं, लेकिन बस एक बात कहना चाहती हूं कि मुझे आपकी बहू रानी से बहुत जलन होती है।' इस पर अमिताभ मजाकिया अंदाज में पूछते हैं, 'काहे जलती हैं आप?'

'मैं क्यों नही बन सकती हीरोइन'

'मैं क्यों नही बन सकती हीरोइन'

महिला कंटेस्टेंट ने कहा, 'सौ साल में कोई लड़की इतनी खूबसूरत पैदा होती है। लेकिन बाकी हीरोइनों से अच्छी तो मैं ही दिखती हूं। मैं क्यों नहीं हीरोइन बन सकती?' महिला की बातें सुन अमिताभ बच्चन बोले- 'क्या पता देवी जी, आज के बाद हो जाए ऐसा कुछ तो...।' सोशल मीडिया पर अब केबीसी का ये प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है, और लोग इसे अपने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर भी कर रहे हैं।

दिव्या सहाय ने खेला शानदार गेम

दिव्या सहाय ने खेला शानदार गेम

महिला कंटेस्टेंट का नाम दिव्या सहाय है, जो हाल ही के दिनों में केबीसी 13 के एपिसोड में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देती नजर आई थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ शानदार गेम खेला और अपने दिल की ढेर सारी बातें भी शेयर कीं। प्रोमो वीडियो को सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। करीब एक महीने पहले शुरू हुए शो में अब तक कई कंटेस्टेंट्स लाखों की धन राशि जीत चुके हैं। हालांकि शो को अभी भी 7 करोड़ रुपए के विजेता का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: KBC 13: 'मिर्जापुर के कालीन भैया' ने खोले अपने राज, कहा- पटना के होटल में कुक भी रहा हूं, जहां...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+