Kaun Banega Crorepati: 21 साल के कंटेस्टेंट से छूट गया 1 करोड़ रुपए का सवाल, क्या आप दे पाएंगे जवाब?
Kaun Banega Crorepati 17: महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के साथ धमाकेदार वापसी कर चुका है। इस शो के तीसरे एपिसोड में 21 वर्षीय कंटेस्टेंट कशिश सिंघल ने हॉट सीट हासिल की, जोकि पहली प्रतिभागी थीं जिन्होंने 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से वह उसका जवाब नहीं दे पाईं।
कशिश सिंघल ने पिछले सभी राउंड सफलतापूर्वक पास कर लिए थे, लेकिन इस सवाल में फंस गईं। एक लाइफलाइन बची होने पर उन्होंने 'संकेत सूचक' (Hint-Giver) का इस्तेमाल किया। हालांकि, 21 वर्षीय युवती को सही उत्तर के बारे में अनिश्चितता थी और उन्होंने 50 लाख रुपये घर ले जाकर प्रतियोगिता छोड़ने का फैसला किया।

KBC में क्या था 1 करोड़ का सवाल?
अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि, 'विसिगोथ्स के किस राजा ने शहर पर से घेराबंदी हटाने के लिए फिरौती के रूप में काली मिर्च की मांग की थी, जिसका प्राचीन रोम आमतौर पर भारत से व्यापार करता था?'
विकल्प थे:
- (A) लुडोविक
- (B) एमेरिक
- (C) अलारिक
- (D) थियोडोरिक
सही विकल्प- C था - अलारिक।
दरअसल, विसिगोथ्स के राजा अलारिक प्रथम ने 408 ईस्वी में रोम की घेराबंदी के दौरान फिरौती की मांग की थी। इन वस्तुओं में सोना, चांदी, रेशम, खाल और 3,000 पाउंड काली मिर्च शामिल थीं। प्राचीन रोम में काली मिर्च एक विलासिता की सामग्री थी, जिसका आयात ज़्यादातर भारत से लंबी दूरी के व्यापार मार्गों के जरिए किया जाता था।
होस्ट कशिश सिंघल के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने गणित के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया। 21 वर्षीय युवती ने यह भी बताया कि वह 12वीं कक्षा पास करने के बाद से ही रक्षा पाठ्यक्रमों (Defense Courses) की तैयारी कर रही थी। उसने इस पैसे से 15 लाख रुपये का कर्ज चुकाने की योजना बनाई थी।
KBC का अगला एपिसोड स्वतंत्रता दिवस स्पेशल
KBC का अगला एपिसोड स्वतंत्रता दिवस स्पेशल होगा, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की तीन महिला अधिकारी - भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली - शिरकत करेंगी। तीनों ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी। KBC 17 का प्रसारण सोनी टीवी पर होता है और इसे सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications