Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन ने की 'केबीसी 17' की घोषणा, जानें कब शुरू हो रहा है रजिस्ट्रेशन
Kaun Banega Crorepati 17 Registration: टीवी का फेमस क्वीज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अब अपने 17वें सीजन के साथ लौट रहा है। गत 11 मार्च 2025 को केबीसी का 16वां सीजन खत्म हुआ था और अब नए सीजन की घोषणा कर दी गई है।
केबीसी 17 की शुरुआत की हुई घोषणा
पिछले सीजन के खत्म होने के ठीक 24 दिन बाद ही मेकर्स ने शो के नए सीजन की घोषणा कर दी है। मेकर्स ने इसी बीच एक एक्साइटिंग नया प्रोमो जारी किया है जिसमें शो के लिजेंड्री होस्ट अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं।

नए सीजन को लेकर लोगों में दिखा उत्साह
इस घोषणा के साथ ही 'केबीसी 17' को लेकर लोगों में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। खबर है कि इस महीने यानी अप्रैल 2025 में ही केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत हो जाएगी।
कब शुरू हो रहे हैं केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन?
-गत 4 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऑफिशियली प्रोमो को रिवील कर दिया है। इस नए प्रोमो को देखने के बाद से शो के फैंस इसे लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।
-प्रोमो में मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन को पेट दर्द से जूझते हुए दिखाया गया है। एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए आता है, लेकिन मजाक में कहता है कि बिग बी कुछ छिपा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
-तभी महानायक आखिरकार बड़ी खबर का खुलासा करते हैं और कहते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति 17 के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे।
-केबीसी 17 के इस नए प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- तैयार हो जाएं 14 अप्रैल 2025 से हॉट सीट पर आने के लिए। केबीसी के रजिस्ट्रेशन और हमारे एबी के सवाल शुरू होने ही वाले हैं।
11 मार्च 2025 को खत्म हुआ था केबीसी का पुराना सीजन
आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति 16' की शुरुआत 16 अगस्त, 2024 से हुई थी। हालांकि ये सीजन 11 मार्च 2025 तक चला था। ये एक स्टार-स्टडेड शो रहा था, जिसमें आमिर खान, जुनैद खान, विद्या बालन, फराह खान और अभिषेक बच्चन जैसी हस्तियां अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए हॉट सीट पर बैठे नजर आए थे।
केबीसी 17 की शुरुआत कब होगी?
आपको बता दें कि केबीसी 17 का रजिस्ट्रेशन आगामी 14 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले हैं। फैंस बड़े ही बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने अभी तक शो के प्रीमियर के डेट की घोषणा नहीं की है। फिलहाल शो के नए सीजन की शुरुआत की डेट फाइनल नहीं की है, पर जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications