KBC 15: 7 करोड़ के सवाल के बाद अमिताभ बच्चन के पैरों पर गिरकर रोने लगा कंटेस्टेंट, बिग-बी हो गए भावुक
रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 का आने वाला एपिसोड काफी स्पेशल होने वाला है। जिसमे कंटेस्टेंट 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच जाता है।
KBC 15: अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' में अब तक कई लोग करोड़पति बनकर बड़ी धनराशि घर ले जा चुके हैं। वहीं शो में बिग-बी भी अपने कंटेस्टेटंस के साथ जमकर मस्ती करते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जो कि काफी इमोशनल कर देने वाला है।
अब केबीसी का अगला एपिसोड बेहद खास होने वाला है। जिसमे कंटेस्टेंट 1 करोड़ जीतने के बाद 7 करोड़ के सवाल का जवाब देता नजर आ रहा है। सोमवार को शो के इस एपिसोड का वीडियो सोनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। केबीसी की हॉट सीट पर बैठा कंटेस्टेंट ने इस दौरान बिग बी की गिफ्ट की गई ग्रे सफेद जैकेट पहनी थी।

वीडियो में दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट लगातार रो रहा है। वह रोते-रोते अमिताभ के पैर छूने लगता है। इतना ही नहीं जब एक्टर ने उन्हें रोकने की कोशिश की वह हाथ जोड़कर उनके पांव पर गिर पड़ा। इसके बाद किसी तरह अमिताभ उन्हें शांत कराते हैं और हॉट सीट बैठने को कहते हैं। जिसमें वह जैकपॉट प्रश्न 7 करोड़ का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या ये कंटेस्टेंट 7 करोड़ की बड़ी धनराशि जीत पाता है या नहीं।
वीडियो में अमिताभ बच्चन का वॉयसओवर है जिसमें वह कहते हैं कि, 'यूं ही नहीं उमड़ आते हैं जज़्बात। वजह जरूर होती है। बताऊंगा आपको।' वीडियो के अंत में कंटेस्टेंट काफी कंफ्यूजन में है कि वह इस प्रश्न का जवाब दे या ना दे। जानकारी के मुताबिक, इस कंटेस्टेंट का नाम जसनील कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications