कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ को जीजा विक्की कौशल ने बड़े ही प्यारे अंदाज में किया विश
कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ को जीजा विक्की कौशल ने बड़े ही प्यारे अंदाज में किया विश
नई दिल्ली, 6 जनवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ भी जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाली है। अपनी बहन कैटरीना कैफ जितनी ही खूबसूरत इसाबेल का 6 जनवरी को बर्थडे हैं। इस खास दिन पर इसाबेल कैफ के नए नवेले जीजा विक्की कौशल ने बड़े ही खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है।

इसाबेल ने जीजा विक्की कौशल का ऐसे किया था वेलकम
दिसंबर में कैटरीना और विक्की कौशल ने शादी की थी इसके बाद कैटरीना और विक्की के परिवार के सदस्य फोटोज और कमेंट शेयर करते नजर आ रही हैं। विक्की की साली इसाबेल ने भी शादी के बाद अपने जीजा विक्की कौशल का परिवार में वेलकम करने के लिए पोस्ट लिखी थीऔर क्रेजी परिवार में आपका स्वागत है।

इसाबेल कैफ को जीजा विक्की ने बड़े ही प्यारे अंदाज में किया विश
वहीं अब इसाबेल कैफ के बर्थडे पर विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी साली को हार्दिक शुभकामनाएं दी। विक्की ने लिखा- हैप्पी बर्थडे आइसी! आज काम करने और पार्टी करने का सबसे शानदार समय है। इसके साथ विक्की ने इसाबेल की एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है।
विक्की-कैटरीना की हल्दी सेरेमनी में इसाबेल ने शेयर की थी तस्वीर
बता दें 11 दिसंबर, 2021 को इसाबेल ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी के कुछ अनमोल पलों की फोटो शेयर की थी। जिसमें से एक फोटो में इसाबेल विक्की के गालों पर हल्दी लगाती नजर आ रही हैं। इसे साझा करते हुए, इसाबेल ने लिखा, "फुल मस्ती और खुशी मेरे गाल अभी भी बहुत मुस्कुराते हुए दर्द हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications