'सुबह 4 बजे से रुके हैं' पैपराजी की इस बात को सुनकर कैटरीना-विक्की ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर रह गए दंग
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा। पैपराजी ने बताया कि वह इसके लिए सुबह के 4 बजे से इंतजार कर रहे हैं।
Katrina Kaif Vicky Kaushal Viral Video: बॉलीवुड के क्यूट कपल में शुमार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भले ही इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। देर रात कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों ही अपने वैकेशन मनाने कई बाहर विदेश गए हुए थे। इस दौरान जैसे ही पैपराजी की नजर कपल पर पड़ी तो सभी ने उन्हें घेर लिया और पोज देने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सुबह 4 बजे से इसके लिए इंतजार कर रहे थे। यह सुनकर कटरीना और विक्की ने जिस तरह रिएक्ट किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुबह 4 बजे से इंतजार कर रहे थे पैपराजी
21 मार्च की देर रात विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने कैजुअल लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जैसी ही पैपराजी की नजर कपल पर पड़ी तभी उन्होंने कपल को पोज देने के लिए कहा। लेकिन इस दौरान कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्दबाजी में नजर आए। जैसे ही अपनी कार से निकलकर टर्मिनल बिल्डिंग की ओर बढ़ने लगे तो पपाराजी ने उन्हें घेर लिया और कहा कि, 'हम सुबह 4 बजे से रुके हैं'।
कैटरीना ने इशारों में पूछी वजह
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ ने इशारों-इशारों में पैपराजी से इंतजार करने की वजह पूछी। हालांकि बाद में कपल ने कैमरे में देखते हुए पोज दिया। इस दौरान कटरीना ने जहां हुडी और बूट पहने हुए थे, वहीं विक्की कौशल भी कैजुअल लुक में नजर आए। फिलहाल कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो देख फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या कैटरीना गर्भवती नहीं थी?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सबसे वास्तविक और सुंदर कपल'। वहीं अन्य यूजर्स ने वीडियो पर दिल इमोजी डाला।

जब कैटरीना से विक्की की हुई थी मुलाकात
विक्की और कैटरीना ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। पिछले साल कैटरीना ने कॉफी विद करण के सातवें सीजन में विक्की के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, "मैं विक्की बारे में पहले ज्यादा नहीं जानती थी। लेकिन जब मैं उनसे मिली, तो उन्होंने मेरा दिल जीत लिया।"

विक्की और कैटरीना का वर्कफ्रंट
वहीं विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें, 'सैम बहादुर' और 'डंकी' में नजर आएंगे। जो कि साल 2023 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा 'मैरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के अपोजिट दिखाई देंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications