विक्की संग शादी की खबरों पर अब कैटरीना ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

मुंबई, 28 अक्टूबर। बॉलीवुड की 'बार्बी गर्ल' यानी कि कैटरीना कैफ और 'डैशिंग हंक' विक्की कौशल की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। खबरें तो ये भी सामने आई हैं कि दोनों सितारे सवाई माधोपुर के लग्जरी रिसॉर्ट में दिसंबर महीने में सात फेरे लेंगे। इस वक्त विक्की और कैटरीना को लेकर काफी बातें हो रही हैं तो वहीं इसी बीच कैटरीना ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

 'मैं शादी करने नहीं जा रही हूं'

'मैं शादी करने नहीं जा रही हूं'

BollywoodLife.com से बात करते हुए कैटरीना ने कहा कि खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, मैं शादी करने नहीं जा रही हूं, मैं पिछले 15 सालों से अपनी शादी की खबरों के बारे में सुन रही हूं। जब भी कोई दो लोग एक साथ दिखते हैं तो इस तरह की खबरें सामने आ जाती हैं, शादी की खबरें गलत हैं।

विक्की को डेट कर रही हैं कैटरीना?

विक्की को डेट कर रही हैं कैटरीना?

हालांकि कैटरीना ने शादी की खबर को तो गलत बता दिया लेकिन अपने और विक्की कौशल के रिलेशनशिप पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। आपको बता दें कि बॉलीवुड की गलियारों में इन दिनों दोनों के अफेयर की चर्चाएं हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि दोनों ने अपने अफेयर की खबरों पर कभी कोई कमेंट नहीं किया है।

सलमान-रणबीर से जुड़ा कैटरीना का नाम

सलमान-रणबीर से जुड़ा कैटरीना का नाम

मालूम हो कि कैटरीना का नाम इससे पहले सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है। कैट और सलमान के बारे में तो ये भी कहा गया था कि कैटरीना पर आकर सलमान की सारी तलाश पूरी हो गई और दोनों जल्द ही पति-पत्नी बनेंगे। कैटरीना के करियर में भी सलमान का अभिन्न योगदान रहा है। हालांकि सलमान और कैटरीना एक नहीं हुए लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। सलमान ने कभी नहीं कहा कि कैटरीना उनकी गर्लफेंड हैं।

रणबीर और कैटरीना फ्लैट में साथ रहते थे?

रणबीर और कैटरीना फ्लैट में साथ रहते थे?

इसके बाद कैटरीना का नम रणबीर कपूर से जुड़ा, दोनों की भी शादी की खबरे सुर्खियां बनी थीं, कहा जा रहा था कि रणबीर और कैटरीना अलग फ्लैट में भी एक साथ रहते हैं। लेकिन रणबीर की मम्मी नीतू को कैटरीना पसंद नहीं थीं और इस वजह से रणबीर और कैटरीना एक नहीं हुए और अलग हो गए । इस वक्त रणबीर अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों की शादी करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+