मुझे 'सकीना' का किरदार... आलिया भट्ट के रोल को लेकर कैटरीना कैफ ने किया ये बड़ा खुलासा
अपने हालिया इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें एक बहुत ही मशहूर किरदार के रोल की पेशकश की गई थी। और ये किरदार कोई और नहीं, बल्कि 'गलीबॉय' में आलिया भट्ट का 'सकीना' किरदार था।
मुंबई, 26 जुलाई: कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं मे से एक है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'एक था टाइगर', 'नमस्ते लंदन' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से कैटरीना ने फैंस का दिल जीता है। अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें एक बहुत ही मशहूर किरदार के रोल की पेशकश की गई थी। और ये किरदार कोई और नहीं, बल्कि 'गलीबॉय' में आलिया भट्ट का 'सकीना' का किरदार था।

कैटरीना ने किया खुलासा
जूम के साथ एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने एक ऐसे किरदार के बारे में बताया, जो उन्हें पेश किया गया हो, या फिर वे उस किरदार को निभाना चाहती हों। उन्होंने कहा कि मुझे गलीबॉय में आलिया भट्ट की भूमिका काफी पसंद आई। ये बहुत मजेदार था और ऐसा लग रहा था कि ये काफी मजेदार होगा।

कैटरीना ने की आलिया की तारीफ
जब गलीबॉय रिलीज हुई थी, तो कैटरीना कैफ ने फिल्म में सकीना की भूमिका के लिए आलिया भट्ट की तारीफ भी की थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया की तारीफ में पोस्ट भी लिखा था और कहा कि तुमने स्क्रीन को रोशन कर दिया। तुम्हारी तारीफ में शब्द कम हैं।

'सकीना' के किरदार में दिखीं आलिया
बताते चलें कि आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय जोया अख्तर द्वारा निर्देशित है। इसके साथ ही इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आए थे। आलिया ने फिल्म में सकीना का किरदार निभाया था। फैंस को एक्ट्रेस का ये रोल बेहद पसंद आया था।

हॉरर कॉमेडी में आएंगी नजर
कैटरीना कैफ के प्रोफेशनल करियर के बारे में बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी संग फोन बूथ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म इस साल नवंबर 4 को रिलीज होने जा रही है।

'टाइगर 3' में दिखेंगी एक्ट्रेस
इसके अलावा एक्ट्रेस टाइगर 3 में इमरान हाशमी और सलमान खान संग नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा कैटरीना विजय सेतुपति संग मैरी क्रिसमस में भी दिखाई देंगी।

कैटरीना ने शेयर की तस्वीरें
हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डायरेक्टर श्रीराम राघवन और को स्टार विजय संग कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। कैटरीना जल्दी ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications