'टाइम आ गया गया है', कैटरीना कैफ की डिलीवरी को लेकर बड़ा खुलासा, विक्की कौशल ने बताई ऐसी बात
Katrina Kaif Good News: बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इस वक्त अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत दौर में हैं। कुछ समय पहले ही कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए विक्की कौशल के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी।
कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर
इसी के साथ कैटरीना कैफ ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। तब से ही फैंस बेसब्री से इस कपल के घर किलकारी गूंजने का इंतजार कर रहे हैं और कपल को बधाई भी दे रहे हैं।

विक्की कौशल ने बताई खास बात
अब हाल ही में विक्की कौशल ने खुद अपनी पत्नी कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है और पिता बनने की अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है। इस दौरान उन्होंने कैटरीना की डिलीवरी टाइम को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया है।
विक्की कौशल बोले- पिता बनने की एक्साइटमेंट सबसे ज्यादा
-हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल हाल ही में मुंबई में आयोजित युवा कॉन्क्लेव (Yuva Conclave) का हिस्सा बने थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि इस वक्त वो किस चीज को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं, तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा- पिता बनने की एक्साइटमेंट ही सबसे ज्यादा है।
-विक्की कौशल ने आगे कहा कि वो अपने जीवन के इस नए अध्याय को लेकर बेहद खुश और भावुक हैं। उन्होंने कहा- ये मेरे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। अब वो रोमांचक वक्त बस आने ही वाला है... फिंगर्स क्रॉस्ड।
कैटरीना की डिलीवरी को लेकर दिया बड़ा हिंट
बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने ये भी बताया कि बच्चे के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि उसके बाद मैं घर से बाहर निकलूंगा। मैं सिर्फ घर पर रहना चाहूंगा और हर पल इन्जॉय करूंगा। उनके इस बयान से फैंस को अंदाजा लग गया है कि कैटरीना कैफ की डिलीवरी अब ज्यादा दूर नहीं है।
भाई सनी कौशल ने भी जताई खुशी
विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी हाल ही में इस खुशखबरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार बेहद खुश है और थोड़ा नर्वस भी है क्योंकि ये परिवार के लिए बहुत खास पल है। सनी कौशल ने कहा था कि सभी लोग बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
राजस्थान में हुई थी कपल की शाही शादी
-आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट, बड़वारा में हुई थी। इस रॉयल वेडिंग में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
-वहीं कैटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम पर ब्लैक-एंड-वाइट पोलेरॉइड तस्वीर शेयर करके की थी। तस्वीर में कैटरीना का बेबी बंप और विक्की का प्यार भरा जेस्चर देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों को शुभकामनाओं से भर दिया था।
फैंस कर रहे हैं खुशखबरी का इंतजार
अब जब विक्की कौशल ने खुद पिता बनने की एक्साइटमेंट जताई है, तो फैंस भी बेसब्री से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई यही दुआ कर रहा है कि विक्की-कैटरीना की जिंदगी में जल्द खुशियों की किलकारी गूंजे।












Click it and Unblock the Notifications