विक्की कौशल के भाई के फोटो पर कैटरीना ने क्या लिखा, कि यूजर बोले- भाभी हो तो ऐसी

मुंबई। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जब से दोनों आपस में शादी के बंधन में बंधे हैं लोग सोशल मीडिया पर खूब उनके बारे में बातचीत कर रहे हैं और उनके पोस्ट को भी लाइक कर रहे हैं। कैटरीना विक्की के साथ उनके परिवार के लोगों के भी काफी करीब हैं। विक्की के छोटे भाई सन्नी कौशल और कैटरीना की देवर-भाभी वाली जोड़ी भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

कैटरीना ने सन्नी के पोस्ट पर किया कमेंट

कैटरीना ने सन्नी के पोस्ट पर किया कमेंट

इसी क्रम में कैटरीना ने सन्नी कौशल के पोस्ट पर कमेंट कर जाहिर कर दिया कि वे सच में बहुत ही अच्छी भाभी हैं। इसके बाद से पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा लोगों ने कैटरीना के कमेंट पर फैंस ने कई मजेदार रिएक्शन दिया।

कैटरीना के कमेंट देखकर फैंस हुए खुश

दरअसल, सन्नी कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर की, जिसमें सनी ब्राउन कलर के एथनिक आउटफिट में स्मार्ट नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि राजा की तरह पोज दें और योद्धा की तरह कपड़े पहनें। सन्नी के इस पोस्ट पर फैंस और उनके दोस्तों ने खूब कमेंट किया। लेकिन सन्नी कौशल की नई-नवेली भाभी कैटरीना कैफ के कमेंट ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

कैटरीना ने लिखा- वाइब है वाइब

कैटरीना ने लिखा- वाइब है वाइब

कैटरीना ने सन्नी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाइब है वाइब है।कैटरीना के कमेंट करते हैं फैंस उन्हें बधाई देने के लिए कमेंट सेक्शन में जा पहुंचे। एक यूजर ने लिखा कि वाह भाभी हो ता ऐसी। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि भाभी जी रॉक्स।

लोगों ने कहा- सर्वश्रेष्ठ देवर भाभी की जोड़ी

लोगों ने कहा- सर्वश्रेष्ठ देवर भाभी की जोड़ी

वहीं इस देवर-भाभी के जोड़ी को पसंद करते हुए एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि सर्वश्रेष्ठ देवर भाभी की जोड़ी। उनके लिए आपके पास जो सम्मान और प्यार है। सर्वशक्तिमान आप लोग हमेशा ऐसा ही बनाए रखें।

सन्नी ने पोस्ट कर लिखा था कि स्वागत है परजाई जी

सनी ने विक्की और कैटरीना की शादी की तस्वीर भी पोस्ट किया था जिसमें दोनों लवबर्ड्स फेरे लेते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए सनी ने एक प्यारा सा कैप्शन देते हुए लिखा था - 'आज दिल में एक और की जगह बन गई। परिवार में आपका स्वागत है परजाई जी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+