कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल और ससुराल वालों के साथ मनाई पहली होली, वायरल हुईं तस्वीरें
कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल और उनके परिवार के सदस्यों के साथ होली मनाते हुए फोटोज शेयर की हैं।
मुंबई 18 मार्च। कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल और उनके परिवार के सदस्यों के साथ होली मनाते हुए फोटोज शेयर की हैं। शादी के बाद कैटरीना और विक्की कौशल की यह पहली होली है। कैटरीना कैफ ने जो फोटो शेयर की हैं उसमें कैटरीना, विक्की कौशल उनके माता-पिता और उनके भाई सनी कौशल दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: पेशावर हाई कोर्ट में जब सामने आया बॉलीवुड फ़िल्म 'बाग़बान' जैसा मुक़दमा

गुलाल में रंगे हुए दिखे मुस्कुराते हुए चेहरे
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैटरीना ने इसके कैप्शन में लिखा- 'होली मुबारक'. तस्वीर में कैटरीना, विक्की, उनके पिता शाम कौशल, मां वीना कौशल और भाई सनी चेहरे पर गुलाल में रंगे हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वीना कैमरे के सामने पोज देते हुए कैटरीना के गाल को छूती हुई नजर आ रही हैं।

फैंस ने दोनों को दी होली की शुभकामनाएं
सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। एक प्रशंसक ने फोटो पर कमेंट कर लिखा- हमेशा खुश और सुखी रहो। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा- क्या परिवार है। वहीं एक तीसरे प्रशंसक ने फोटो पर कमेंट कर लिखा- नजर न लगे। इसके अलावा कई प्रशंसकों ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी हैं।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं विक्की कौशल
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के सवाई माधौपुर में शादी की थी, जिसमें उनके कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मालदीव गए। विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अंतिम बार फिल्म सरदार ऊधम में दिखाई दिए थे। अब वह गोविंदा की फिल्म नाम मेरा में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इसके बाद विक्की की सैम बहादुर नाम की फिल्म भी फ्लोर पर आएगी।












Click it and Unblock the Notifications