Katrina Kaif Baby Boy: कटरीना-विक्की का लाडला नहीं है भारत का नागरिक?
Katrina Kaif Baby Boy: बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर नन्हा मेहमान आ गया है। दोनों ने बेटे के आगमन की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। 42 की उम्र में एक्ट्रेस पहली बार मां बनी हैं और कपल का यह फर्स्ट बेबी है। अब इस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि कपल के बच्चे के पास कौन से देश की नागरिकता होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना के पास ब्रिटिश सिटिजनशिप है, जबकि विकी कौशल के पास भारतीय पासपोर्ट है।
विकी और कटरीना के बेटे के जन्म को लेकर बताया जा रहा है कि कपल का बेबी मुंबई में पैदा हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि बच्चा अपनी मां की तरह ब्रिटेन का नागरिक होगा या फिर अपने पिता की तरह वह भारतीय नागरिक होगा। आइए आपके इस सवाल का हम जवाब देते हैं:

Katrina Kaif Baby Boy: बच्चे की क्या होगी नागरिकता?
- भारतीय कानून के मुताबिक, कटरीना और विकी के बच्चे की नागरिकता भारत की ही होगी। उसका जन्म भारत में हुआ है और उसके पिता के पास भी भारतीय नागरिकता है।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif Baby Boy: 42 की उम्र में कैटरीना कैफ ने बेटे को दिया जन्म, पापा विक्की कौशल ने कह दी ऐसी बात
- हालांकि, कटरीना और विक्की चाहें तो उनके बच्चे के पास ब्रिटिश सिटिजनशिप भी हो सकती है। ब्रिटेन के नियमों के मुताबिक मां या पिता में से किसी एक के पास ब्रिटेन की नागरिकता हो, तो बच्चे को वह नागरिकता मिल सकती है।
- पिछले कुछ समय से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने बच्चों के लिए ग्लोबल सिटिजनशिप का विकल्प चुना है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का के बेटे अकाय का जन्म लंदन में हुआ है। अकाय के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है।
Katrina Kaif और विक्की कौशल ने किया फैंस का शुक्रिया
बच्चे के जन्म की खुशी शेयर करते हुए बताया कि कपल 7 नवंबर, 2025 को एक स्वस्थ बेटे के माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने फिलहाल परिवार की खुशी और निजता का ख्याल रखने का आग्रह किया है। बता दें कि कपल ने साल 2021 में राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसी साल उन्होंने कटरीना के गर्भवती होने की खबर भी फैंस के साथ शेयर की थी। शादी के बाद कटरीना ने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया है, जबकि विकी बैक टू बैक कई प्रोजेक्टट में बिजी हैं।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif की पर्सनल फोटो वायरल, भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, गुस्से में सरेआम कह दी ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications