Katrina Kaif की पर्सनल फोटो वायरल, भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, गुस्से में सरेआम कह दी ऐसी बात
Katrina Kaif viral Photos: बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विकी कौशल हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर पहुंचे हैं। सितंबर में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली संतान के आने की खुशखबरी साझा की थी।
लेकिन अब यह खुशियों भरा समय एक विवाद में बदल गया है। दरअसल, एक मीडिया पोर्टल ने कैटरीना की निजी तस्वीरें बिना अनुमति उनके घर की बालकनी से क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जिससे फैंस और कई सितारे नाराज़ हो गए।

फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्राइवेसी को लेकर विवाद छिड़ गया और इस पर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बेहद गुस्से भरा रिएक्शन दिया।
बिना अनुमति ली गई तस्वीरें
शुक्रवार सुबह एक प्रसिद्ध मीडिया पोर्टल ने कैटरीना कैफ की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा -"एक्सक्लूसिव: कैटरीना कैफ अपनी डिलीवरी डेट नज़दीक आने पर अपनी बालकनी में बाहर निकलीं।"
इन तस्वीरों में कैटरीना मुंबई के अपने घर की बालकनी में बैठी दिखाई दीं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मीडिया के इस कदम को निजता का उल्लंघन (invasion of privacy) बताया। कई यूजर्स ने कहा कि इस तरह किसी की प्राइवेट टाइम की तस्वीरें पोस्ट करना बेहद शर्मनाक है।
सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई फटकार
इस मामले पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने उस पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा - "आप लोगों को क्या हो गया है? किसी महिला की अपने घर में बैठे हुए तस्वीर लेना और उसे बिना अनुमति पब्लिक प्लेटफॉर्म पर डालना अपराध है। आप सब अपराधी हैं। शर्म आनी चाहिए।"
सोनाक्षी की इस सख्त प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब समर्थन मिला। यूजर्स ने कहा कि किसी को तो गलत के खिलाफ बोलना ही था। विवाद बढ़ने के बाद संबंधित मीडिया पोर्टल ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। सोनाक्षी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई। फैंस ने कहा कि उन्होंने सही समय पर आवाज उठाई है।
कैटरीना-विकी की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट
सितंबर 2025 में कैटरीना और विकी ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तस्वीर में कैटरीना अपने बेबी बंप को थामे मुस्कुराती नजर आईं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा - "On our way to start the best chapter of our lives with hearts full of joy and gratitude." इस पोस्ट के बाद से ही फैंस, इंडस्ट्री के साथी कलाकार और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
विकी-कैटरीना की लव स्टोरी
कैटरीना और विकी कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि अब तक दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि भविष्य में वे इस प्यारे कपल को सिल्वर स्क्रीन पर भी साथ देख पाएंगे। कैटरीना की तस्वीरें लीक होने के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर सेलिब्रिटी प्राइवेसी (Celebrity Privacy) पर बहस छिड़ गई है। कई सितारों का कहना है कि मीडिया को खबर दिखाने के नाम पर निजता की सीमाएं पार नहीं करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications