कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के नॉन थिएट्रिकल राइट्स बिके, मेकर्स ने की करोड़ों की डील
इस साल दिवाली में कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 रिलीज़ हो रही है। भूल भुलैया 3 का ट्रेलर आ गया है। दर्शकों से भी इसे ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि भूल भुलैया 3 के मेकर्स ने भी तक इस फिल्म की रिलीज़ डेट नहीं अनाउंस की है। इसके अलावा भूल भुलैया 3 का सिंघम अगेन से क्लैश होने की खबरें भी हैं। हालांकि दोनों फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं हुई हैं।
अब इस फिल्म से जुड़ी हुई एक नई जानकारी सामने आई है। पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की माने तो भूल भुलैया 3 ने नॉन थिएट्रिलक राइट्स से मोटी रकम वसूली है। इस रकम से भूल भुलैया 3 के बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा रिकवर कर लिया है। नॉन थिएट्रिकल राइट्स में डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स शामिल होते हैं। ये कार्तिक के करियर की पहली फिल्म बन गई है। जिसके नॉन थिएट्रिकल राइट्स सबसे महंगे बिके हैं।

इतने करोड़ में हुई डील
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, टी-सीरीज़ ने अपनी इस फिल्म के राइट्स करीब 135 करोड़ रुपए में बेचे हैं। जिसमें डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। वहीं सैटेलाइट राइट्स सोनी नेटवर्क खरीदे हैं। साथ ही इसके म्यूज़िक राइट्स टी-सीरीज़ के पास ही हैं। बता दें, टी-सीरीज़ और भूषण कुमार ही फिल्म के मेन प्रोड्यूसर हैं। रिपोर्ट में आगे लिखा कि फिल्म के डायेरक्टर अनीस बज़्मी और भूषण कुमार ने भूल भुलैया 3 बड़ा मासिव बनाने की कोशिश की है। उन्होंनें इसमें कोई कसर भी नहीं छोड़ी है।
बजट हुआ रिकवर
उन्होंने इसके लिए फिल्म का बजट भी काफी बढ़ाया है। भूल भुलैया 3 का बजट 150 करोड़ रुपए है। इसमें से फिल्म ने प्रिंट और पब्लिसिटी और कुछ शेयर्स के पैसे मेकर्स ने बैक एंड डील से रिकवर कर लिया है। इस फिल्म का इंतजार भी दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। कार्तिक का फैन बेस भी अच्छा है। इससे फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स भी महंगे बिके हैं। हालांकि सिंघम अगेन के नॉन थिएट्रिकल राइट्स 200 करोड़ रुपए में बिके हैं। अब देखने है कि दोनों में बाजी कौन मारता है।












Click it and Unblock the Notifications