स्ट्रीट बच्चों ने सुनाया Bhool Bhulaiyaa 2 का सीन, 'कटोरी' को गोद में उठाए दिखे कार्तिक आर्यन
हाल ही में कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर गली के गरीब बच्चों के झुंड के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चे कार्तिक को बता रहे हैं कि उन्हें उनकी फिल्म कैसी लगी।
मुंबई, 16 जून: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। हर तरफ कार्तिक की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। जब से कार्तिक की फिल्म हिट हुई है, तब से एक्टर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कभी एक्टर को सड़क किनारे खाना खाते हुए, तो कभी अपनी फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय करते हुए देखा जाता है। हाल ही में कार्तिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर गली के गरीब बच्चों के झुंड के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चे कार्तिक को बता रहे हैं कि उन्हें उनकी फिल्म कैसी लगी।
Ek hi dil hai KA
— #BhoolBhulaiyaa2 (@DeewaniKoki) June 15, 2022
Kitni baar jitoge 😍❤️ @TheAaryanKartik #KartikAaryan pic.twitter.com/5f55F40yUX
बच्ची ने की कार्तिक की फिल्म की तारीफ
फैन डम नाम के ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कार्तिक का पेट भी देखा जा सकता है, जिसे एक्टर ने अपनी गोद में लिया हुआ है। वीडियो में एक छोटी बच्ची कार्तिक की फिल्म की तारीफ कर रही है और कार्तिक उसकी बातों को बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। कार्तिक बच्चों से सवाल करते हैं कि मजा आया ना फिल्म देख कर? तो बच्चे हां कहते हुए तालियां बजाते हैं।

एक बार फिर कार्तिक ने फैंस को किया इंप्रेस
कार्तिक का गरीब बच्चों के साथ ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। कार्तिक के फैंस इस वीडियो को देख कर बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं। कार्तिक ने एक बार फिर फैंस को अपने अंदाज से इंप्रेस किया है। फैंस ने ये वीडियो देखने के बाद कार्तिक को हंबल बताया है।

फैंस को पसंद आया कार्तिक का अंदाज
बताते चलें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 सुपरहिट हुई है। कार्तिक आर्यन की एक्टिंग ने फैंस को दीवाना बना दिया है। फिल्म के कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी को लीड रोल में देखा गया। ये फिल्म कार्तिक के करियर की अब तक की सबसे बड़ी सक्सेस है।












Click it and Unblock the Notifications