Kartik Aaryan ने मुंबई में खरीदी नई प्रॉपर्टीज, सक्सेस मिलते ही एक्टर ने कर लिया ऐसा काम
Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी छाई हुई है।
कार्तिक आर्यन ने मुंबई में नई प्रपॉर्टीज खरीदी हैं
फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शानदार सफलता के बाद लीड एक्टर कार्तिक आर्यन धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक्टर ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में दो और नई प्रॉपर्टीज जोड़ ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने मुंबई में 2 नई प्रपॉर्टीज खरीदी हैं।

करण जौहर की मूवी में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
इससे पहले कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के साथ मूवी करने का ऐलान किया था। खबर है कि कार्तिक आर्यन ने करण जौहर की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' साइन किया है। कहा जा रहा इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस 50 करोड़ रुपये तक कर दी है। इस फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस हैं।
रियल एस्टेट में इंवेस्ट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर आनंद पंडित की मदद से रियल एस्टेट में इंवेस्ट करने के अच्छे अवसर तलाश रहे हैं। वहीं खबर है कि पिछले कुछ हफ्तों से आनंद पंडित से जुड़े कुछ लोग कार्तिक आर्यन को मुंबई के अंधेरी इलाके में 2 प्रोपर्टीज दिखा रहे थे।
एक रेजिडेंशियल और एक कमर्शियल स्पेस
जानकारी के अनुसार इसमें एक रेजिडेंशियल और एक कमर्शियल स्पेस है जो कि 2000 स्क्वायर फीट तक फैला हुआ है। हालांकि कार्तिक आर्यन या फिर उनकी टीम की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है।
मुंबई के जुहू इलाके में कार्तिक आर्यन के अपार्टमेंट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्मों के साथ-साथ रियल एस्टेट मार्केट में भी तेजी से अपनी पहुंच बना रहे हैं। उनका प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो काफी तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई के जुहू इलाके में कार्तिक आर्यन के दो बड़े अपार्टमेंट हैं जिनकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
मुंबई के वर्सोवा इलाके में भी अपार्टमेंट
इन अपार्टमेंट्स में से एक को कार्तिक आर्यन ने किराये पर दे रखा है। वहीं दूसरे अपार्टमेंट में एक्टर का ऑफिस मौजूद है। इसके अलावा मुंबई के वर्सोवा इलाके में भी कार्तिक आर्यन का एक अपार्टमेंट है। जानकारी के अनुसार इसी इलाके में कार्तिक आर्यन अपने शुरुआती दिनों में बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications